Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: कोर्ट रोड स्थित "शिव मेडिकल सील", "जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा को ही थमा दिया एक्सपायरी प्रोटीन पाउडर", पड़ा छापा, ठोक डाले ताले

बुधवार, 9 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। नगर में आम उपभोक्ताओं की जिंदगी के साथ किस हद तक खिलवाड़ किया जा रहा है इसकी पोल आज तब खुली जब शहर के कोर्ट रोड स्थित शिव मेडिकल स्टोर्स ने जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा को ही "एक्सपायरी प्रोटीन पाउडर" थमा डाला। दरअसल उनके बच्चे के लिए प्रोटीन पाउडर मंगवाया गया था, जब घर पर उपयोग से पहले उसकी वैधानिकता चेक की गई तो वह एक्सपायर हो चुका था। ये देखकर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जान से खिलवाड़ होते देख मौके पर जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम पड़ताल के लिए भेजी। बताया जा रहा है कि टीम को छापामारी के दौरान भी अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिली जिसके बाद शिव मेडिकल को सील कर दिया गया है। हालाकि पूरा मामला जिम्मेदार अधिकारियों से बातचीत के बाद साफ हो सकेगा। 
उक्त मामले की पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषिश्वर ने की। जबकि कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे ने भी मामले की पुष्टि की है। 











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129