शिवपुरी। स्पोर्ट्स वीक के अंतर्गत और आर. के. मेमोरियल चेस एकेडमी, शिवपुरी के तत्वाधान में एक चेस प्रतियोगिता आयोजित हुई। आयोजन सचिव श्री पवन वशिष्ठ और जिला खेल, युवा कल्याण अधिकारी एवं टूर्नामेंट डायरेक्टर डॉ. के. के. खरे ने बताया कि यह प्रतियोगिता तीन- तीन कैटेगरी में बालिका और बालक आयोजित हुई। मुख्य रूप से बालिका-14 में अनन्या राठौड़ ने आरना गोसाईं को हराया। अंडर-19 में आकर्षित शर्मा ने दर्शील राहौरा को, अंडर -14 में मायुराज रावत ने दिवेन राठी और अंडर -11 में अयांश गुप्ता ने अक्ष कुमार को हराया।विजेताओं को मेडल प्रदान किए गए। चीफ आर्बिटर मुख्य भूमिका श्री प्रदीप सिंह सिकरवार ने संभाला। इस अवसर पर श्री राहुल सिंह, श्रीमती नीतू सिंह, श्री डेविड शर्मा आदि मौजूद रहे, परिणाम इस प्रकार है:-
*अंडर-11 (बालिका)*
1.तेजस्विनी रोंगली
*अंडर-14 (बालिका)*
1. अनन्या राठौर
2. आरना गोसाई
*अंडर-11 (बालक)*
1. अयांश गुप्ता
2. पृथ्वीराज सिंह सिकरवार
3. नैतिक भोज
*अंडर-14(बालक)*
1.मायुराज रावत
2.कार्तिक धाकड़
3.मनिकेत बघेल
*अंडर-19(बालक)*
1.आकर्षित शर्मा
2.वेद सिंह वर्मा











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें