शिवपुरी, 24 अक्टूबर 2026। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (पूर्व क्षेत्र शिवपुरी शहर) के अंतर्गत 220 के.व्ही. उपकेंद्र शिवपुरी पर स्थापित 33 के.व्ही. मेनबस आइसोलेटर साइड के आर फेस का हॉट पॉइंट सुधार कार्य किया जाना है। इस आवश्यक रखरखाव और सुधार कार्य को सावधानीपूर्वक संपन्न कराने के लिए 25 अक्टूबर 2026 (रविवार) को प्रातः 8 बजे से प्रातः 10 बजे तक शहर के विभिन्न 11 के.व्ही. फीडरों से संबंधित क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।
25 अक्टूबर 2026 (रविवार) को शहर के 33/11 के.व्ही. डाकबंगला उपकेंद्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. खुड़ा, जलमंदिर, हॉस्पिटल, कोर्ट, कमलागंज, नमो नगर, विवेकानंद एवं कत्थामिल फीडर से संबंधित क्षेत्र शक्तिपुरम खुड़ा, नई पुलिस लाइन, गौतम विहार कॉलोनी, कीजरीधाम कॉलोनी, नक्षत्र गार्डन, जलमंदिर, मीट मार्केट, नवाब साहब रोड, लक्ष्मीबाई रोड, कोर्ट रोड, अस्पताल चौराहा, हम्माल मोहल्ला, हरिजन थाना, कस्टम गेट, शास्त्री कॉलोनी, श्रीमान कलेक्टर का आवासीय बंगला तथा तहसील के आसपास का क्षेत्र, बाबू क्वार्टर रोड, सुभाष कॉलोनी, ग्वालियर बायपास, नमो नगर, बैंक कॉलोनी, कमलागंज, गांधी पार्क, न्यू ब्लॉक, आर्य समाज रोड, टेकरी, नमो नगर कॉलोनी, विवेकानंद, पुराना टोलटेक्स, डी.जे. साहब की कोठी, ठकुरपुरा, नौहरी-बछौरा, तुलसी कॉलोनी एवं कत्थामिल के आसपास का क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार 33/11 के.व्ही. बालाजीधाम उपकेंद्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. हाउसिंग बोर्ड एवं एस.ए.एफ. फीडर से संबंधित क्षेत्र मेडिकल कॉलेज, तात्याटोपे नगर, द्वारिकापुरी कॉलोनी, कत्थामिल, न्यू दर्पण कॉलोनी, न्यू जज कॉलोनी, कठमई प्रभावित रहेंगे।
इसी प्रकार 33/11 के.व्ही. बाणगंगा उपकेंद्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. फिजिकल रोड, दो बत्ती फीडर, आर.के.पुरम, सोनचिरैया, सिटी, चीलोद, टीवी टावर, सैलिंग क्लब एवं विष्णुमंदिर फीडर से संबंधित क्षेत्र, विकास प्राधिकरण कॉलोनी, फिजीकल रोड, छत्री कॉलोनी, शिवाजी नगर, नरेंद्र नगर एवं आसपास के क्षेत्र, मोहनी सागर कॉलोनी, आर.के.पुरम, नूरानी मस्जिद, झींगुरा, करोंदी कॉलोनी, द्ववारिकापुरी, दर्पण कॉलोनी, ग्वालियर बायपास, नवग्रह मंदिर, फक्कड़ कॉलोनी, गुलाबशाह दरगाह, माधव चौक, गांधी चौक, ठंडी सड़क, पुराना बस स्टैंड, चीलोद, सईसपुरा, घोसीपुरा, संजय कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, पटेल नगर, विवेकानंदपुरम, वन विद्यालय कैंपस, सैलिंग क्लब, भदैयाकुंड, विष्णु मंदिर, सर्वोदय नगर एवं आसपास के समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें