- 10 अक्टूबर तक चलेगा ज्ञान यज्ञ, महामंडलेश्वर नारायण दास जी के सान्निध्य में होगा आयोजन
शिवपुरी। शहर के प्राचीन तीर्थ स्थल श्री बाणगंगा धाम पर 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
धार्मिक आयोजन की शुरुआत 5 अक्टूबर को सुबह 8 बजे विष्णु मंदिर से कलश यात्रा के साथ होगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बाणगंगा धाम पहुंचेगी।
कथा में व्यास पीठ पर जगदगुरु श्री 1008 श्री रामानंदाचार्य वल्लभाचार्य जी महाराज, पीठाधीश्वर श्री राम हर्षण मैथिल सख्य पीठ, श्रीधाम अयोध्या विराजमान होंगे। वे भक्तमाल ग्रंथ में वर्णित 200 से अधिक संतों और भक्तों के त्याग, तपस्या और भक्ति के आदर्श चरित्रों का वर्णन करेंगे।
सम्पूर्ण आयोजन बाणगंगा तीर्थ क्षेत्र के महामंडलेश्वर महंत श्री नारायण दास जी महाराज के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में संपन्न होगा। आयोजक समिति ने सभी श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कथा का पुण्य लाभ लेने की अपील की है।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें