शिवपुरी। शहर के सभी गायक कलाकारों को एक बैनर तले लाने और उभरते हुए युवा गायक कलाकारों को उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य को ले कर सुरमई संगीत परिवार शिवपुरी का गठन किया गया, जिसमें सर्व सम्मति से शहर के जाने माने कवि व शायर पं सुकून शिवपुरी को जिलाध्यक्ष और उभरते हुए बेहतरीन गायक धर्मेन्द्र साहू को ज़िला सचिव बनाया गया। अन्य पदाधिकारियों में सेवा निवृत्त ऐग्ज्यूकीटिव इंजीनियर सी0 पी0 वर्मा-उपाध्यक्ष, नीतेश शर्मा-सह सचिव, पंकज श्रीवास्तव-कोषाध्यक्ष, पत्रकार मणिका शर्मा-मीडिया प्रभारी, पत्रकार आरती जैन-प्रचार सचिव और जहांगीर ख़ान, संगीता श्रीवास्तव, प्रियंका मिश्रा व चंद्रकला साहू को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया।
सुरमई संगीत परिवार का प्रथम कार्यक्रम गांधी सेवाश्रम शिवपुरी में परिवार के संरक्षक श्री प्रकाश जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, जिन्होंने परिवार की ओर से सभी गायक कलाकारों का माल्यार्पण कर हार्दिक स्वागत किया। इसके बाद शहर के लगभग सभी गायक कलाकारों ने श्रोताओं को एक से एक बढ़ कर बेहतरीन गीत सुनाए और देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा ।
कार्यक्रम में उक्त गायकों के अलावा अभिषेक समाधिया, पत्रकार ज़क़ी ख़ान, पत्रकार राम यादव, फ़ोटोग्राफ़र समर अली, नारायण राठौर, किशन सिंह राणावत, नीरज राणावत, त्रिलोचन जोशी, विजय भार्गव, ब्रजेश अग्निहोत्री, गिरीश मिश्रा मामा, भरत सेन, कुणाल सक्सेना, श्रद्धा रेवाड़ीकर, विष्णु बाथम, हरीश श्रीवास्तव, शिवम दुबे, कु0 श्रेष्ठा साहू व कमलेश गुप्ता ने भी लाजवाब नग़मे सुनाए। कार्यक्रम का संचालन गायक ज़ाहिद अली ने किया। अंत में सुकून शिवपुरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें