Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अलर्ट: नवरात्रि कोई मनोरंजन का त्योहार नहीं, यह शक्ति, श्रद्धा और नारी सम्मान का महापर्व है: मनोज गुरु

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* नवदुर्गा पर्व के दौरान हिंदू बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय सनातन सेना ने की विशेष सतर्कता की मांग
* प्रशासन से की गई पर्याप्त महिला पुलिस बल और सीसीटीवी निगरानी की मांग, आयोजकों और समाज को भी दिए गए निर्देश
​शिवपुरी। नवदुर्गा का पवित्र पर्व प्रारंभ होने जा रहा है, जिसे लेकर राष्ट्रीय सनातन सेना ने अपनी तैयारियां और आवाज बुलंद कर दी है। राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के प्रदेश संयोजक मनोज गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दो टूक शब्दों में कहा है कि "नवरात्रि कोई मनोरंजन का त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारी शक्ति, श्रद्धा और नारी सम्मान का महापर्व है।" उन्होंने पर्व के दौरान मंदिरों, गरबा स्थलों, धार्मिक आयोजनों और बाजारों में आने-जाने वाली हिंदू बहन-बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और निर्भय आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और समाज से पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
​प्रशासन से की गई ये प्रमुख मांगें
​सनातन सेना के प्रदेश संयोजक मनोज गुरु ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए मांग की है कि नवरात्रि के दौरान धार्मिक स्थलों व गरबा आयोजनों के आसपास महिला पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की जाए। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश (लाइटिंग) व्यवस्था और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
​आयोजकों और समाज से भी की गई अपील
​आयोजकों से आग्रह किया गया है कि वे कार्यक्रम स्थलों पर प्रवेश की पुख्ता व्यवस्था रखें, अनुशासित स्वयंसेवकों की तैनाती करें और महिलाओं की सहायता के लिए अलग से 'हेल्प डेस्क' स्थापित करें। इसके अलावा, हिंदू समाज से भी अपील की गई है कि वे बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह जागरूक रहें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न करें और तत्काल इसकी सूचना पुलिस व प्रशासन को दें।
​विधर्मियों को दी कड़ी चेतावनी
​प्रेस नोट के माध्यम से कड़ा संदेश देते हुए कहा गया है कि अगर भूलकर भी किसी विधर्मी ने इस धार्मिक आयोजन या शक्ति के महापर्व में विघ्न डालने की कोशिश की, या हिंदू बहन-बेटियों पर गलत नीयत डाली, तो सनातन सेना इसका जवाब अपनी भाषा में देगी।
​अंत में यह संदेश दिया गया है कि “नारी सम्मान और सुरक्षा—हम सबकी जिम्मेदारी है।” हमारा यह संकल्प होना चाहिए कि हर बहन-बेटी सुरक्षित, सम्मानित और निर्भय होकर माता की आराधना कर सके।
गरवा आयोजको को सीधी चेतबनी  अगर गरवा आयोजन में अश्लील व फ़ूडता भरे गाने बजे तो  सनातन सेना करायेगी प्रशासन के सहयोग से ठोस कार्यवाही। गरवा स्थलों  की निगरानी रखेगे सनातन सेना  के पद अधिकारी।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129