Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: रक्तदान कर रितिक गर्ग (भटनावर वाले) ने दिया मानव सेवा का संदेश

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* सभी से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील
शिवपुरी। महाराजा श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के शुभ अवसर पर मध्यदेशीय अग्रवाल समाज की धर्मशाला, शिवपुरी में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई, जिला शिवपुरी के जिला अध्यक्ष एवं भाजपा पुरानी शिवपुरी मंडल के उपाध्यक्ष रितिक गर्ग (भटनावर वाले) ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
इस अवसर पर रितिक गर्ग ने अपने साथियों, वरिष्ठ जनों एवं माता-बहनों के साथ रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में सहभागिता की। उन्होंने सभी लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है और किसी परिवार के जीवन में खुशियां लौटा सकता है।
उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि “रक्तदान को केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि मानवता के प्रति अपने कर्तव्य के रूप में अपनाएं। हर स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, क्योंकि आपका एक छोटा-सा प्रयास किसी के जीवन की सबसे बड़ी उम्मीद बन सकता है।”
रितिक गर्ग ने कहा कि समाज में सेवा, सहयोग और परोपकार की भावना को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। महाराजा श्री अग्रसेन जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर हमें जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने और अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129