शिवपुरी। शिवपुरी में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद शिवपुरी के तत्वावधान में गत दिवस मेहदी, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता व नृत्य , गायन का सायंकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम पर्यटक स्वागत केंद्र पर आयोजित किया गया। जिसमें करीब एक सैकड़ा से अधिक हर आयुवर्ग के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जसमन्त जाटव, सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर, उपाध्यक्ष लवलेश जैन, हेमन्त ओझा, गिर्राज शर्मा, छत्री ट्रस्ट के अशोक मोहिते, कलाकार वृजेश अग्निहोत्री, नोडल अधिकारी डीएटीसीसी पुष्कल प्रताप सिंह, प्रबंधक देव सोनी, आरपीएस कुशवाह विशिष्ट अतिथि बतौर मंचासीन रहकर विजेताओं को पुरस्कृत किया । कार्यक्रम का संयुक्त संचालन गिरीश मिश्रा व गायक मुकेश आचार्य ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आमंत्रित अतिथियों ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। ततपश्चात मणिका शर्मा व गायक मुकेश आचार्य ने हनुमान अष्टक की सुमधुर प्रस्तुति दी। जिला नोडल अधिकारी पुष्कल प्रताप ने बताया यह प्रतियोगिता अध्यक्ष कलेक्टर महोदय के निर्देश पर पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। आगे भी इसी तरह के बृहद स्तर पर आयोजन करते रहेंगे।कार्यक्रम में आराध्या गुप्ता, नक्ष गुप्ता, काव्या मिश्रा, आभ्याप्रदा सक्सेना, मिष्टि सैन, रितिका सैन, इशिता, रक्षिता शर्मा, रिद्धि शर्मा, शिवन्या भार्गव, रोहिणी खरे, पूर्वी रघुवंशी, वैष्णवी चौहान , परिधि भार्गव, संगीता श्रीवास्तव, नीरज राणावत, श्वेता पराड़कर, श्रद्धा रेवादिकर, सीमा गुप्ता, दिव्यांश जैन, जकी खान, जाहिद अली, समर खान, कुश भार्गव, वेदांत भार्गव, वैष्णवी चौहान, योगेश बाथम, भव्या कुशवाह, मायरा तिवारी सहित अनेक कलाकारों ने नृत्य व धार्मिक, देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।
ख़ुशी कुशवाह रही रंगोली विजेता
पर्यटक स्वागत केन्द्र पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में खुशी कुशवाह, खुश्बू यादव, परी लोधी, इनाया अख्तर, आफिया खान, हरिम खान विजेता रही । मेहदी जूनियर में अंजली कुशवाह, रिजा खान, शिवांश चतुर्वेदी, सीनियर में सुवधा गुप्ता, सलोनी, आरिया खान विजेता रही।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें