Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: पार्वती की तरह जिद पर अड़ी गायत्री, हितेचि के नीचे लेटे लोग तो पुलिस बुलाने गई, बोली, नहीं हटा अतिक्रमण तो टेंट लगाकर धरने पर बैठूंगी, देखिए video

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
विपिन शुक्ला के साथ ऋषि शर्मा की रिपोर्ट 
shivpuri शिवपुरी। नगर के गांधी पेट्रोल पंप को हटाने को लेकर हाईकोर्ट के आदेश पर अमल शुरू हो गया है। सोमवार को नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा वादे के अनुसार मौके पर पहुंची। टीम मौजूद थी लेकिन हितेचि मौजूद नहीं थी जिसे वे खुद लेने गई और जब वापिस आई तो पंप पर मौजूद स्टाफ ने नारेबाजी शुरू कर दी। मशीन के नीचे लेट गई। इस तमाशे के बीच नपाध्यक्ष ने मीडिया से कहा कि हम कई साल बाद केस जीते है ये बेशकीमती भूमि है उसे हम खाली करवाकर रहेंगे।
नपाध्यक्ष गायत्री पार्वती की तरह जिद पर आ गई हैं , बोली पुलिस बल लेकर आती हु, नहीं हटा पाई तो यहीं धरना दूंगी
नपाध्यक्ष गायत्री, पार्वती की तरह जिद पर आ गई हैं। जनता के विरोध के बीच वे ये कहकर जीप में सवार हुई कि पुलिस फोर्स लेकर आती हु। कोर्ट का आदेश अमल कराऊंगी नहीं हटे तो टेंट लगाकर धरना दूंगी। वकील बोले राजस्व, पुलिस का है आदेश अमल कराना, फिर केस कोर्ट में है
गांधी पंप के संचालक समीर गांधी के साथ मौजूद एडवोकेट भार्गव ने मीडिया से कहा कि कोर्ट के आदेश पर राजस्व अमल करवाना राजस्व टीम का काम है। पुलिस बल साथ ही तब तो ठीक, फिर हमारा केस सुप्रीम कोर्ट में चला गया है। 











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129