युवती ने टीआई अमित के नंबर से आए व्हाट्सएप मैसेज के स्क्रीनशॉट सार्वजनिक किए हैं। इनमें टीआई द्वारा लिखा गया है कि "जुलूस में आई थी, तुम बहुत क्यूट लग रही थीं"। युवती का यह भी आरोप है कि अधिकारी उसे अश्लील वीडियो भेजते थे और उसकी उम्र व काम के बारे में पूछते थे।
सामने आए स्क्रीनशॉट के अनुसार, जब युवती ने इसका विरोध करते हुए धार एसपी (पुलिस अधीक्षक) से शिकायत करने की बात कही, तो टीआई ने उसे रोकने की कोशिश की। युवती का दावा है कि इसके बाद उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई और उसकी नौकरी भी छुड़वा दी गई। युवती ने बताया कि करीब दो साल पहले वह अपने मुंहबोले भाई के साथ एक मामले की रिपोर्ट लिखाने थाने गई थी, तभी उसकी मुलाकात टीआई से हुई थी। आरोप है कि तभी से उसे परेशान किया जा रहा है। हाल ही में युवती के परिवार और पड़ोसियों के बीच बच्चों के खेलने को लेकर विवाद व मारपीट हुई थी, जिसमें युवती की मां घायल हो गई थीं। युवती का आरोप है कि जब वह इस मामले में दबाव बनाने की शिकायत लेकर थाने पहुंची, तो वहां बदसलूकी की गई और उसकी एफआईआर लिखने से मना कर दिया गया।
अधिकारी की सफाई
टीआई अमित सिंह कुशवाहा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने दावा किया है कि वायरल हो रही व्हाट्सएप चैट उनकी नहीं है।
जांच के आदेश
युवती द्वारा थाने के बाहर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने और एसपी कार्यालय में आवेदन देने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। महिला थाना प्रभारी दीप्ति तोमर ने बताया कि शिकायत संज्ञान में ले ली गई है और पूरे मामले की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें