shivpuri शिवपुरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारत सरकार का महत्वाकांक्षी 'हर घर तिरंगा' मिशन को और अधिक गति देने व आमजन को इस कार्यक्रम से जोड़ने के उद्देश्य से शहर में बेहद किफायती दरों पर मात्र 10/- एवं 20/- रुपये में तिरंगा ध्वज उपलब्ध कराए जाएंगे।
उपरोक्त संदर्भ में जानकारी देते हुए दीपक भाई झण्डे वाले ने बताया कि नवग्रह मंदिर के सामने, कोहिनूर हौजरी थीम रोड शिवपुरी पर भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ 8 अगस्त से स्वाधीनता दिवस 15 अगस्त 2026 तक 'पहले आओ पहले पाओ' की तर्ज पर मात्र सांकेतिक मूल्य पर राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे इच्छुक नागरिक अपने निवास एवं प्रतिष्ठानों पर ध्वज लगाकर इस अभियान का हिस्सा बन अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर सकें।
















































सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com