शिवपुरी। श्री आदिनाथ भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव 12 मार्च गुरुवार चैत्र कृष्ण नवमी को मनाया जा रहा है। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रथम तीर्थंकर श्री 1008 आदिनाथ भगवान जी का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव 12 मार्च को अनेक कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर सुबह 9 बजे से विशाल दो पहिया वाहन रैली श्री आदिनाथ जिनालय से प्रारंभ होकर, श्री पार्श्वनाथ जिनालय पुरानी शिवपुरी, गुरुद्वारा रोड़ ,श्री छत्री जैन मंदिर, श्री महावीर जिनालय महल कॉलोनी, माधव चौक, भगवान महावीर स्वामी मार्ग, श्री पार्श्वनाथ जैन कांच मंदिर, कीर्ति स्तंभ, कोतवाली रोड़, कस्टम गेट श्री चंद्र प्रभु जिनालय सदर बाजार से होकर वापिस श्री आदिनाथ जिनालय पर समापन होगी वहां पर ध्वजारोहण किया जाएगा। रात्रि में 7 बजे से श्री आदिनाथ जिनालय के बाहर 151 मंडलों पर भव्य भक्तामर दीप महाअर्चना का कार्यक्रम होगा। राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ शिवपुरी एवं सकल जैन समाज शिवपुरी ने समाज के सभी धर्मप्रेमियों से अनुरोध किया है कि समस्त कार्यक्रमों में सपरिवार एवं इष्ट मित्रों सहित शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करें।
#धमाका_न्यूज: रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन की तैयारी, द ग्रेट सिंधिया ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, दिये निर्देश
कोई टिप्पणी नहींशिवपुरी, 10 मार्च 2026। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिवपुरी में आयोजित होने वाले रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के अंतर्गत विशाल स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम किसी एक संसदीय क्षेत्र तक सीमित नहीं है। ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के करैरा, पोहरी तथा गुना सहित राजगढ़ संसदीय क्षेत्र के चाचौड़ा और राधौगढ़ के मरीजों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए। यह स्वास्थ्य का महाकुंभ है और इसका लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचे, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि समन्वय के साथ कार्य करें। श्री सिंधिया ने निर्देश दिए कि मरीजों को लाने-ले जाने, उनके पंजीयन, जांच तथा ऑपरेशन सहित समस्त चिकित्सा व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जिले के कलेक्टर, प्रभारी मंत्री तथा संबंधित जिलाध्यक्षगण सेवा भावना से कार्य करें। यह कार्यक्रम आठ दिनों का सेवा पर्व है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाएं।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ऊर्जा मंत्री एवं शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रभारी मंत्री गोविन्द राजपूत, प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला, तीनों जिलों के कलेक्टर, पार्टी के जिलाध्यक्ष, रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, सचिव डॉ. प्रदीप पाराशर, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ. अनूपराज चोपड़ा, सचिव रमेश अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
#धमाका_न्यूज: विकास पुरुष पूर्व केंद्रीय मंत्री कै माधवराव सिंधिया को किया याद
कोई टिप्पणी नहींशिवपुरी। कै.श्रीमंत माधौ महाराज सिंधिया समारोह समिति द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री कै. श्रीमंत माधवराव सिंधिया (द्वितीय) की जयंती दो बत्ती चौराहा, चिंता हरण मंदिर के सामने स्थित सौम्य प्रतिमा स्थल पर गरिमामय रूप से मनाई गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश अग्रवाल महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश मित्तल जौरा , विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर आरती उतारी गई,समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण मित्तल, संयोजक मोहन मधुर ने कै.श्रीमंत सिंधिया जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए संस्मरण सुनाए।
इस अवसर पर विशेष रूप से पूर्व राज्य मंत्री प्रहलाद भारती, पूर्व विधायक माखनलाल राठौर ,पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजू बाथम, जिला उपाध्यक्ष भाजपा हेमंत ओझा, समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल गर्ग, गौरव गुप्ता ,मनीराम राठौर ,वासुदेव राठौर ,डॉ. नवनीत गुप्ता, एडवोकेट जितेंद्र गोयल, एडवोकेट विशाल मित्तल, डॉक्टर लीला मित्तल , शिल्पी राठौर, रूपाली खंडेलवाल, उषा भार्गव , सतीश अग्रवाल, विपिन शुक्ला, विष्णु गोयल, दिनेश गर्ग ,अनिल गोयल, अनिल खंडेलवाल, उत्तम बंसल, बिनोद राठोर सहित शहर के गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित की ।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)










































सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com