Responsive Ad Slot

#mamakadhamakanews: शिवपुरी में 6 सितंबर को आयोजित होगा शिक्षक सम्मान समारोह; सेवानिवृत्त शिक्षकों और शिक्षाविदों का होगा बहुमान

कोई टिप्पणी नहीं

शनिवार, 5 सितंबर 2026

शिवपुरी। भृगुवंशम भार्गव ब्राह्मण समाज शिवपुरी एवं शिक्षक कल्याण सहकारी संस्था शिवपुरी के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 06 सितम्बर 2026, रविवार को एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम बाणगंगा, शिवपुरी पर दोपहर 12:00 बजे से आयोजित होगा।
आयोजकों ने बताया कि शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर गुरु सम्मान की सनातन परंपरा का निर्वाह करते हुए गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। समारोह में समाज और शिक्षा क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं वरिष्ठ शिक्षाविदों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम विवरण:
 * दिनांक: 06 सितम्बर 2026, रविवार
 * समय: दोपहर 12:00 बजे
 * स्थान: बाणगंगा, शिवपुरी
 * आयोजक: भृगुवंशम भार्गव ब्राह्मण समाज, शिवपुरी एवं शिक्षक कल्याण सहकारी संस्था, शिवपुरी
शिक्षक कल्याण सहकारी संस्था शिवपुरी के अध्यक्ष नरेंद्र व्यास तथा भृगुवंशम भार्गव ब्राह्मण समाज शिवपुरी के जिलाध्यक्ष महेश शर्मा ने समस्त शिक्षक बंधुओं, समाजजनों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर समारोह को गरिमा प्रदान करने की अपील की है।

#mamakadhamakanews: यशपाल सिंह जाट (नगर पालिका) की होनहार सुपुत्री बबीता जाट बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर, बढ़ाया जिले का मान, UGC-NET और ज्यूडिशियल ट्रांसलेटर परीक्षा में पाई सफलता

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। शिवपुरी जिले की होनहार बेटी बबीता जाट सुपुत्री श्री यशपाल सिंह जाट (नगर पालिका) असिस्टेंट प्रोफेसर बन गई हैं। उन्होंने अपनी शैक्षणिक और प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे शिवपुरी जिले का मान बढ़ाया है।उन्होंने हाल ही में जारी परिणामों में 98.4581 परसेंटाइल स्कोर के साथ UGC-NET (विधि/कानून) परीक्षा उत्तीर्ण कर असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (MPHC) जूनियर ज्यूडिशियल ट्रांसलेटर परीक्षा में भी सफलता के झंडे गाड़े हैं।
बबीता जाट शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। उनकी शैक्षणिक योग्यताएं इस प्रकार हैं:बीए एलएलबी (ऑनर्स): द आईसीएफएआई (ICFAI) यूनिवर्सिटी, देहरादून से 9.31 CGPA के साथ उत्तीर्ण, जहां वे रजत पदक विजेता (सिल्वर मेडलिस्ट) भी रहीं।एलएलएम (क्रिमिनल लॉ): ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर से 8.84 CGPA के साथ उच्च अंक प्राप्त किए। 
उनकी इस दोहरी और बड़ी सफलता पर परिवार जन, नगर पालिका स्टाफ और शुभचिंतकों सहित mamakadhamakanews के चीफ एडिटर विपिन शुक्ला मामा ने बिटिया रानी और उनके हंसमुख, सदैव जन सहयोगी पिता श्री को भी बधाई है। साथ ही बिटिया के उज्जवल भविष्य की कामना की है।












#mamakadhamakanews: लापरवाही की दो तस्वीर, पहली तस्वीर नपा की नाकामी, कमला हेरिटेज रेलवे स्टेशन मार्ग, नाली चौक, धसके सीवर में रखे ट्रैफिक के बैरीकेट, सड़क डूब में जनता परेशान, दूसरी तस्वीर शिवपुरी गुना फोरलेन ककरवाया पर NHAI की अनदेखी से हाइवे पर पानी, नतीजा जाम, देखिए video

कोई टिप्पणी नहीं
shivpuri शिवपुरी। आपके लिए हम ऐसी दो जगह पर जल भराव की तस्वीर लेकर हाजिर हैं जहां अधिक वर्षा की दलील झूठी है क्योंकि ये दोनों ही जगह पिछले सालों से जरा सी बारिश में सड़कें तालाब बन जाती हैं और नतीजे में वाहन चालक से लेकर बाइक सवार तक परेशान होते हैं पैदल चलने पर पूरी तरह प्रतिबंध लग जाता है। अब लोगों ने जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा से आस लगाई है कि उक्त दोनों जगह की तस्वीर जल्द बदलवाएंगे।
पहली तस्वीर, रेलवे स्टेशन कमला हेरिटेज मार्ग, नपा, phe दोनों की गलती, नदी बहती रहती सड़क पर लोग परेशान
 इनमें से शहर के बीच से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर नगर पालिका की लापरवाही से सड़क किनारे बड़ी नाली होने लेकिन बंद होने से सड़क तालाब बनी हुई है। किसी नाले का रास्ता जबसे बंद किया गया तभी से इस सड़क पर नाले का पानी बहता है।
बीच में सीवर चैंबर के ढक्कन गायब होने से उन गड्ढों में ट्रैफिक पुलिस के बैरीकेट घुसाकर रख दिए हैं। गजब की बात ये है कि शिवपुरी से करीब 25 ट्रेन गुजरती हैं जिनके यात्री शिवपुरी से स्टेशन आते जाते हैं लेकिन नपा के वो जिम्मेदार यहां झांकने नहीं आते जिन्हें जरा जरा सी हितेचि चलाकर फेसबुक पर काम के दावे करने की आदत है। जनता का कहना है कि नगर विकास या विनाश दोनों की जिम्मेदारी अगर नगर पालिका की है तो फिर हजारों लोग परेशान क्योँ होते हैं? अगर किसी ने जानते हुए नारकीय हालात पैदा किए हैं तो उनके विरुद्ध कारवाई कीजिए। लेकिन जल भराव से लोगों को तत्काल मुक्ति मिलना आवश्यक हो गया है। 
दूसरी तस्वीर, NHAI की लापरवाही, गुना शिवपुरी फोरलेन पर भरा पानी, सड़क जलमग्न, जाम के हालात
जबसे NHAI का ऑफिस सुनियोजित ढंग से दो दो फोरलेन होने के बाद भी ग्वालियर शिफ्ट किया गया तभी से दोनों फोरलेन की जरा जरा सी खामियां देखने सुनने
वाला कोई नहीं, NHAI के अधिकारी ग्वालियर में बैठे रहते हैं उन्हें शिवपुरी के हालातों से कोई सरोकार नहीं है, पिछले दिनों जब हाइवे डूबा था तब NHAI का बयान आया था कि पानी भराव का रास्ता ठीक करवा रहे है लेकिन अफसोस शुक्रवार से आज शनिवार तक हालत वहीं की वहीं है। 
पूरन खेड़ी सबसे अधिक लेता टोल, सड़क बर्बादी पर बैठा मौन
जिले का पुरन खेड़ी टोल प्लाजा सबसे महंगा है। हजारों भारी वाहनों से यहां टोल वसूला जाता है बदले में सुगम ट्रैफिक ट्रैक उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी उसी की है लेकिन टोल लेने वाली ये कंपनी हाथ और हाथ रखे सिर्फ टोल से खजाना भरने में जुटी है। 












#mamakadhamakanews: MP में मानसून ऑन फायर: मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट

कोई टिप्पणी नहीं

शुक्रवार, 4 सितंबर 2026

bhopal भोपाल। राहत आयुक्त (Relief Commissioner), मध्य प्रदेश, भोपाल द्वारा भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के आधार पर 04 सितंबर 2026 को एक आपातकालीन वायरलेस संदेश (Wireless Message) जारी किया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में 05 सितंबर 2026 की सुबह 08:30 बजे तक अत्यधिक भारी और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 
अलर्ट के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
अत्यधिक भारी बारिश (Very Heavy Rainfall) का अलर्टइन जिलों में 115.6 से 204.4 मिलीमीटर (MM) तक अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है:
विदिशा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, सागर, छतरपुर, और टीकमगढ़ जिले शामिल हैं। 
निम्न जगह भारी बारिश (Heavy Rainfall) का अलर्टइन जिलों के अलग-अलग स्थानों पर 64.5 से 115.5 मिलीमीटर (MM) तक भारी बारिश होने की संभावना है। यहाँ भी गरज-चमक के साथ 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं: 
भोपाल, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सतना, पन्ना, दमोह और निवाड़ी जिले।प्रशासन को इन सभी जिलों में अलर्ट रहने और आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
















#mamakadhamakanews: शिवपुरी में आफत की बारिश: कई इलाके तक पहुंचा पानी, शनिवार 5 को कक्षा 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित, कमला हेरिटेज पर अथाह पानी के बीच बंद होकर खड़ी रह गई शव यात्रा का मोक्ष रथ वाहन, इधर थीम रोड की नाली चौक, गोदाम में घुसा पानी, राजस्थान के मार्वल ने किया स्नान, देखिए video

कोई टिप्पणी नहीं
shivpuri शिवपुरी। शहर में जोरदार पानी की आस लगाए पसीना बहाते लोगों की मुराद इन्द्रदेव ने डरावने अंदाज में पूरी की है। शहर में दो दिन और रात से जारी तेज तो कभी मध्यम बारिश के नतीजे शुक्रवार की दोपहर तक सामने आए जब किसी के गोदाम में पानी भर गया तो कहीं अंतिम यात्रा का वाहन अथाह पानी और गड्ढे वाली रेलवे स्टेशन की कमला हेरिटेज साइड पर खड़ा होकर रह गया। इधर जिला शिक्षा अधिकारी ने शनिवार 5 को कक्षा 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित की है। बता दें कि जिले के कई स्कूल खराब हालत में हैं और पानी टपकने से कोई गंभीर हादसा होने का शिक्षा विभाग इंतजार कर रहा है। कई बार लिखा पड़ी के बाद भी वर्षाकाल के पूर्व संधारण कार्य नहीं करवाया है।
रेलवे स्टेशन रोड पर पानी के बीच थम गए मोक्ष रथ के पहिये
शव यात्रा वाहन पर मोक्ष रथ लिखा था लोग बोले नगर पालिका और रेलवे प्रबंधन की हीलाहवाली के चलते रेलवे स्टेशन जाने वाली दो तरफ़ा सड़कों की हालत खराब है लेकिन आमजन की परेशानी देखने की फुर्सत किसी को नहीं। मौके से गुजर रहे लोगों ने धमाका न्यूज शिवपुरी से बातचीत में कटाक्ष किया कि
आज तो अंतिम यात्रा बाहन, मोक्ष रथ भी रुक गया। कमला हेरीटेज वाली रोड पर अब कोई नहीं जायेगा मोक्ष!
शहर के पीएस होटल के पास भरा पानी, फंस रहे वाहन
शहर में PS Hotel के पास भी पानी की निकासी न होने से लोगों को पिछले हिस्से में बसी कॉलोनी तक जाने के लाले पड़ गए। आज एक जीप फसकर रह गई।
गुप्ता टाइल्स थीम रोड की नाली चौक, गोदाम में घुसा पानी, राजस्थान के मार्वल ने किया स्नान
नगर की आदर्श रोड में शामिल थीम रोड, होटल तरुण से आगे सड़क के किनारे बड़ी नाली का निर्माण ड्रेनेज के लिए किया गया था लेकिन उसकी वार्षिक सफाई लोनिवि ने नहीं करवाई नतीजे में बीजेपी नेता अभिषेक गुप्ता, व्यवसाई अमित गुप्ता के गुप्ता टाइल्स मार्वल गोदाम में पानी भर गया और राजस्थान के मार्वल की स्नान करवा दिया।
केला माता मंदिर के आगे की नालियों की साफ सफाई नहीं मंदिर में घुसा बारिश का पानी
शहर के राजेश्वरी रोड पर स्थित केला माता मंदिर तात्या टोपे स्टैचू के सामने मंदिर प्रांगण में जल भराव की स्थिति बन गई। मंदिर के पुजारी शरद पुरी गोस्वामी ने कहा कि यह सब इस वजह से है कि सभी दुकानों के दुकानदारों ने नालियों पर अतिक्रमण कर रखा है जिससे सफाई अभियान में नालियां साफ नहीं होती और हर वर्ष यही स्थिति बनी रहती है। दुखद ये है कि इसी नाली के जरिए जिला चिकित्सालय के अपशिष्ट पदार्थ नाली से होकर मंदिर में भी प्रवेश करते हैं।  सीएमओ और अध्यक्ष से निवेदन है कि सरकारी नाली को अतिक्रमण मुक्त कराकर उसकी सफाई करावे जिससे मंदिर में जल भराव की स्थिति ना हो।
स्कूलों की शिवपुरी में छुट्टी घोषित
मास्साब की आस हुई पूरी, छुट्टी घोषित।
*जिले में अतिवृष्टि को लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर, कलेक्टर श्री वर्मा ने दिए निर्देश
*जलभराव वाले स्थानों, नदी-नालों और संवेदनशील स्थानों पर 24 घंटे निगरानी के निर्देश
 *आमजन से जलभराव वाले क्षेत्रों में जोखिम न उठाने की अपील
शिवपुरी, 04 सितंबर 2026/ जिले में भारी वर्षा की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और हाई अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने समस्त एसडीएम, तहसीलदार एवं मैदानी अमले को अलर्ट रहने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। 
कलेक्टर श्री वर्मा ने जिले के उफान पर चल रहे नदी-नालों, रपटों, पुल-पुलियों तथा जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों की 24 घंटे मुस्तैदी से निगरानी करने तथा आपदा प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि जन-धन की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित रहे।
कलेक्टर श्री वर्मा ने एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित पूरा प्रशासनिक अमला मैदान में उतरकर लगातार क्षेत्रों का निरीक्षण करने तथा जलभराव व जोखिम संभावित स्थलों पर सुरक्षा के दृष्टिगत बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। मैदानी अमले को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखने और जलभराव वाले स्थानों पर अनावश्यक आवागमन न करने के लिए आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। 
कलेक्टर श्री वर्मा ने अधिकारियों को 24 घंटे सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि स्थानीय अमला पूरी तरह सक्रिय रहे और 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जाए, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए। उन्होंने अधिकारियों को आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी तैयारियों को दुरुस्त रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए परस्पर समन्वय के साथ कार्य करने के लिए कहा है।
जिला प्रशासन ने की अपील
जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए वर्षा और जलभराव की स्थिति पर निरंतर नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि जहां नदी-नालों या रपटों पर पानी का तेज बहाव हो, वहां से आवागमन न करें। पानी का बहाव कम दिखाई देने पर भी जोखिम उठाने से बचें। इसके साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को जलभराव वाले स्थानों, नदी-नालों और पुल-पुलियों के पास न जाने दें।
आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को दें सूचना
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या जलभराव संबंधी समस्या होने पर तत्काल सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, अन्य स्थानीय अमले के माध्यम से सूचना प्राप्त हो। सभी नागरिक सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और अनावश्यक रूप से जोखिम वाले स्थानों पर जाने से बचें।

















© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129