गाजियाबाद।गाजियाबाद पुलिस ने
हिंदी के ख्यातनाम कवि कुमार विश्वास की 8 महीने पहले उन्ही के घर से चुराई गई फॉर्च्यूनर कार बरामद कर ली है।
लग्जरी वाहन चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को बंदी बनाया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद दो फॉर्च्यूनर और एक स्विफ्ट कार भी बरामद की है। इनमें फार्च्यूनर कवि विश्वास की है, जो इस साल 15 फरवरी को वसुंधरा स्थित उनके घर के बाहर से चोरी कर ली गई थी। पुलिस ने आरोपियों से कट्टे, जिन्दा कारतूस, 4 मोबाइल फोन एवं अन्य सामान को भी बरामद किया है।
ये भी पढ़ें..
एसएसपी कलानिधि नैथानी के अनुसार वाहन चोरी करने के बाद आरोपी उनके रजिस्ट्रेशन, चेसिस व इंजन नंबर बदलकर दूसरे राज्यों में बेच देते थे। यह गिरोह 5 से 7 मिनट में गाड़ी चुराकर फरार हो जाता था। इंदिरापुरम थाना प्रभारी संजीव शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वाहन चोरी में शामिल गिरोह के कामिल उर्फ आमिर, मोहम्मद कल्लू उर्फ मोमीन, काला उर्फ आरिफ व नसीबो उर्फ नसीबुद्दीन को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने बताया कि इनका एक साथी सुक्खा पुराने वाहन की आरसी वॉट्सएप पर भेजता था, जिनकी जानकारी वह चोरी वाले वाहनों पर डाल देते थे।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें