Responsive Ad Slot

Latest

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने किया शिवपुरी में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन

सोमवार, 21 नवंबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने शिवपुरी में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया। शिवपुरी जिला अध्यक्ष प्रमोद पांडे के निवास 105, गांधी नगर कॉलोनी शिवपुरी पर बैठक हुई। इस बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार तिवारी, विशेष अतिथि आर एन शर्मा, जिला पंचायत सदस्य गोविंद शर्मा, किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य शोभा पुरोहित, प्रदेश महामंत्री अमित भार्गव, रवि एन पी शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष नरोत्तम शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, संभागीय अध्यक्ष ग्वालियर राजकुमार शर्मा, शिवपुरी जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पाण्डेय, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्षा शुभ्रा शर्मा उपस्थित रहे। 
बैठक में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। आगामी वृहद स्तर कार्यक्रम दिनांक 1 जनवरी, 2023 को ग्राम बैराड़ जिला शिवपुरी में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष नरोत्तम शर्मा द्वारा आभार प्रकट किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129