Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: हरियाणा की दो महिलाओं ने होटल मालिक पार्षद पति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, नोकर ने डाली ट्रायल बॉल

शनिवार, 29 जुलाई 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। पुलिस कप्तान रघुवंश सिंह भदौरिया के समक्ष शनिवार को दो महिला आई। बताया की एक होटल के मालिक जो पार्षद पति भी हैं उसने दुष्कर्म किया और उसी होटल के नोकर ने दुष्कर्म की चेष्टा की। एसपी ने जांच के बाद कारवाई की बात कही हैं। दरअसल पुलिस को मामला संदेह जनक लग रहा हैं क्योंकि महिला पहले भी उसी होटल में रुकती रही हैं और फोन पर वार्तालाप भी करती रही हैं। 
दरअसल हरियाणा के फरीदाबाद की 2 महिलाओं ने शिवपुरी जिले की तहसील नरवर में होटल संचालक और उसके नौकर पर रेप और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिलाओ ने पुलिस को बताया की वे 28 जुलाई शुक्रवार को नरवर में लोड़ी माता मंदिर में दर्शन के लिए आई थी। इस दौरान उन्होंने नरवर के वर्धमान होटल पर रुम बुक किया था। यह होटल नरवर नगर परिषद के पार्षद पति शिवम जैन का है। 25 साल की महिला का आरोप है कि होटल संचालक ने शुक्रवार शाम को होटल खाली करवा दिया था। इसके बाद रात में मुझे कमरे में बुलाया और मेरे साथ रेप किया। वहीं, दूसरी महिला ने होटल के नौकर अशोक कुशवाह पर आरोप लगाए है कि अशोक सोते वक्त मेरे कमरे में घुस आया था और मेरे साथ रेप करने का प्रयास किया। दोनों सहेलियों ने नरवर थाने में भी शिकायत की थी, लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई तब दोनों सहेली शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची। यहां होटल संचालक शिवम जैन और उसके नौकर अशोक कुशवाह के खिलाफ एसपी से शिकायत दर्ज कराई है। 
राजनीति से प्रेरित स्टोरी!
बताया जा रहा हैं की पूरा मामला राजनीति से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। महिला पहले भी शिवम के होटल में रुक चुकी है। वह कई महीनों से शिवम को जानती थी। उसकी फोन पर बात भी होती थी।
एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया का कहना है कि महिलाओं की शिकायत पर महिला थाना प्रभारी को बयान लेने और जांच के बाद कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। फिलहाल महिला थाना प्रभारी शिखा तिवारी मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129