कूनो। कूनो पालपुर का जंगल शिवपुरी से श्योपुर तक प्राकृतिक छटा के लिए इस समय देखने लायक है। अरविंद सिंह तोमर के अनुसार कचनार के पेड़ सफेद फूलों से लदे हुए हैं। वहीं पलाश की सुगंध और केसरिया रंग फागुन के महीने का मीठा-मीठाएहसास करा रहे हैं। जंगल में चारों ओर महुआ के पेड़ों के फूलों की सुगंध पूरे जंगल को मदहोश कर रही है। इसे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा हैं मानो एकनई ताजगी और ऊर्जा और प्रकृति को सजने संवरने के लिए ईश्वर खुद धरती पर आये हैं। उन्होंने कहा की आप सभी आमंत्रित हैं एक बार पुनः कूनो रिवर कैंप आपका स्वागत करता है।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें