Responsive Ad Slot

Latest

latest

राम कथा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ की बह रही गंगा

शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024

/ by Vipin Shukla Mama
कारेटोरन के खाती बाबा पर धर्मायोजन शुरू
भौंती। चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर प्राचीन कारेटोरन के खाती बाबा पर संगीतमय राम कथा व श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन कलश यात्रा निकली गई जो बड़े बाबा जी महाराज से प्रारंभ होकर कारेटोरन खाती बाबा पहुची कथा आयोजक जय गुरु देव महाराज मथुरा धाम ने बताया की देश में सुख समृद्धि व अमन चैन हेतु नवरात्रि पर्व पर सभी खाती बाबा की प्रेरणा व भक्तों के सहयोग से संगीतमय रामकथा व श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ अनुष्ठान पाठ काआयोजन किया जा रहा है।जिसमें रामकथा व्यास रुप किशोर रामायणी बगीचा सरकार करैरा व भागवत कथा व्यास सुश्री कीर्ति भारती बडौनी दतिया के मुखारविन्द से ज्ञान गंगा बह रही है।सभी भक्त अधिक से अधिक संख्या में पधारे ओर कथा रसपान कर धर्म अर्जित कर धर्म के भागी बने।कथा समापन पर कन्या भोज व प्रसाद वितरण।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129