शिवपुरी। वर्तमान में जिला स्तरीय व संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं, शिवपुरी डीईओ आकाश सिंह यादव के निर्देशन और जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे के मार्गदर्शन में शिवपुरी के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी काबिलियत साबित कर रहे हैं।इसी क्रम में मुरैना में 7 से 9 सितंबर को आयोजित हुई 70वी संभाग स्तरीय 14 वर्षीय बालक-बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में शिवपुरी की टीम का दबदबा रहा। बालक वर्ग फाइनल में मुरैना को शिवपुरी के बेटों ने दो के मुकाबले शून्य के स्कोर से हराकर एकतरफा जीत हासिल की।और खिताब पर कब्जा किया। इससे पहले बालक वर्ग की टीम ने सेमीफाइनल में ग्वालियर को पेनल्टी शूटआउट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था ।वहीं बेटियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया हालांकि बालिका टीम उपविजेता रही , फाइनल में बालिका वर्ग की टीम की भिड़ंत मुरैना से हुई थी।और टीम को 2-0 से शिकस्त मिली,इससे पहले लीग मुकाबलों में शिवपुरी की टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। संभागीय प्रतियोगिता में शिवपुरी दल प्रबंधक अनिल मलावारिया, फुटबॉल कोच मकसूद खान (कल्लू उस्ताद ), टीम मैनेजर सुनीता गोस्वामी और रश्मि भटनागर शामिल हुए।
#mamakadhamakanews: 10 सितम्बर को सुबह 9 बजे राजेश्वरी मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, श्री रामजानकी तुलसी आश्रम बड़े हनुमान जी मंदिर पर नव दिवसीय श्री माँ जानकी कथा का आयोजन
कोई टिप्पणी नहींshivpuri शिवपुरी। शहर में नव दिवसीय श्री माँ जानकी कथा का आयोजन किया जा रहा है। महामण्डलेश्वर श्री पुरुषोत्तमदास जी महाराज ने बताया कि कथा व्यास पातालपुरी पीटश्रीमद जगतगुरू बालक देवाचार्य जी महाराज काशी होंगे।
इस कथा के मुख्य यजमान श्रीमती अंजली शर्मा एवं देवेंद्र शर्मा (लल्लू भैया) हैं। 10 सितम्बर से 18 सितंबर तक शहर के कत्था मिल के सामने स्थित श्री रामजानकी तुलसी आश्रम बड़े हनुमान जी मंदिर पर कथा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक प्रतिदिन कथा होगी। इसके पूर्व 10 सितम्बर को कलश यात्रा निकाली जाएगी जो प्रातः 8 बजे, माँ राजेश्वरी मंदिर से आरंभ होकर अस्पताल चौराहा से कोर्ट रोड, माधव चौक होते हुए कमलागंज से श्री रामजानकी तुलसी आश्रम बड़े हनुमान जी मंदिर कथा स्थल पहुँचेगी।
आप सभी धर्मप्रेमी बंधुओं एवं परिवारजनों श्री माँ जानकी कथा (नव दिवसीय) के पावन आयोजन में सादर आमंत्रित हैं।
कथा प्रारंभ: 10 सितम्बर 2026, गुरुवार
समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
कथा समापन: 18 सितम्बर 2026, शुक्रवार
19 सितम्बर 2026, शनिवार को
हवन-पूजन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारा, श्रद्धांजलि उत्सव एवं संत सम्मेलन का आयोजन होगा।
कलश यात्रा: प्रातः 8 बजे, माँ राजेश्वरी मंदिर से श्री रामजानकी तुलसी आश्रम बड़े हनुमान जी मंदिर तक।
कथा स्थल: श्री रामजानकी तुलसी आश्रम, बड़े हनुमान जी कटघ्यामिल के सामने, ए.बी. रोड, शिवपुरी (म.प्र.)
मुख्य यजमान:
श्रीमती अंजली शर्मा एवं देवेंद्र शर्मा (लल्लू भैया)
#mamakadhamakanews: रेलवे स्टेशन से बायपास के बीच नाला हड़प गए भू माफिया!, कॉलोनियां हो रहीं जलमग्न, लोग बोले, छोटी मछलियों पर ही चलता है जिला प्रशासन का जोर, मगरमच्छ से घबराता है दम, आखिर किसने बंद कर नाला काट डाली आलीशान कॉलोनी ?
कोई टिप्पणी नहींshivpuri शिवपुरी। शहर में भू माफिया के हौंसले किस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने सदियों पुराने नाले को पाटकर आलीशान कॉलोनी काट डाली है। रेलवे स्टेशन से स्टेटकालीन नाला निकला है जो पुराने बायपास होते हुए आगे गया है, लेकिन करीब चार साल पहले अचानक इस नाले को बंद कर दिया गया या नाली के जितनी जगह छोड़ दी गई। तत्समय बारिश आई तो पानी कॉलोनी में घुसा लोगों ने शोर किया लेकिन तत्कालीन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। वर्षाकाल बीता तो लोग खामोश हो गए लेकिन तभी से हर साल बारिश में नमो नगर, रेलवे स्टेशन रोड नाले में बदल जाती हैं क्योंकि नाले से होकर जो पानी जाना चाहिए उस नाले को तो भू माफिया बंद कर चुके हैं। इस साल जब जमकर बारिश हुई तो हालात बुरे हुए। मामला इतना बढ़ा की लोगों ने पुराने नक्शे में नाला तलाशने की माँग कर डाली। अब लोगों को कलेक्टर अर्पित वर्मा और एसडीएम आनंद राजावत से उमीद है कि वे बंद नाला खुलवाएंगे। हालाकि लोगों को इस बात का भी डर है कि जिन भू माफिया ने नाला बंद किया है वे सत्तासीन पार्टी के लोग हैं ऐसे में कोई उनके विरुद्ध कारवाई की जुर्रत कर पाएगा ?
लोगों ने बताई oeeshsni
पांच साल पहले जिस जगह से नाला बहता था, वहां मकान बन गए। तेज बारिश में नाला सड़कों पर बहने लगता है। कई कॉलोनियां जलमग्न दिखती हैं। राजस्व नक्शे में बीचों-बीच सिर्फ 80 मीटर नाला बचा है। ऊपर व नीचे 1.50 किमी नाला गायब है। धरातल पर बहने वाले नालों के हिसाब से राजस्व विभाग के नक्शे संदिग्ध हैं। नक्शों के साथ खसरों में भी छेड़छाड़ की आशंका है। राजस्व विभाग ने मामला गंभीरता से नहीं लिया तो मकान बनते जाएंगे। नाले गायब होने से बरसात में हालात और बिगड़ेंगे।
जानकारी के मुताबिक शिवपुरी शहर के पश्चिमी हिस्से में राजस्व विभाग का राजपुरा पटवारी हल्का है। इस हल्के के नक्शे में शासकीय सर्वे नंबर 120, रकबा 0.063 हेक्टेयर, खसरे में नाला दर्ज है। नक्शे के हिसाब से नाला 80 मीटर बहकर खत्म हो जाता है। नीचे जहां नाला बहता है, वह निजी सर्वे नंबर 119 है।
इस सर्वे नंबर में मकान बन जाने से पानी की निकासी बंद है। नाले ने यह मोड़ ली है। वह ऊपर खेत से होकर बायपास रोड के फुटपाथ पर बहने लगा है। रेलवे स्टेशन रोड पूरी तरह नाले की सूरत में बदल गई है। तेज बारिश से 4 सितंबर को बाढ़ जैसे हालात बने थे। रामबाग कॉलोनी के घरों में पानी भर गया था। नगर पालिका ने सड़क खोदकर निकासी की। हालात फिर भी पहले जैसे बने हुए हैं।
बरसात का पानी रुकने से कॉलोनियों में बाढ़ जैसे हालात, बिल्डिंग से नाला हुआ अवरुद्ध, नाले में बहता पानी
रेलवे स्टेशन रोड से पुराने बायपास से होकर बहने वाला नाला गायब हुआ, इससे कॉलोनी में भरा पानी।
तालाब के उद्गम वाला सर्वे नंबर रास्ता व कदीम दर्ज
राजपुरा हल्के में रेलवे रैक पॉइंट किनारे सर्वे नंबर 61 व 46 में तालाब है। तालाब के नीचे राजस्व नक्शे में शासकीय सर्वे नंबर 62 नाले की आकृति में है। खसरे में रास्ता दर्ज है। ठीक इसके नीचे लगे दूसरे शासकीय सर्वे नंबर 41 को कदीम के रूप में दर्ज किया है। इसके नीचे नाला तो बहता है। वह रास्ते की सूरत में तब्दील है। नक्शे में सर्वे नंबर 81/221 नाले की आकृति में दर्ज है। खसरे में सर्वे नंबर 81 शासकीय के साथ अन्य व पुलिस विभाग इंद्राज है। जबकि मौके पर नाला बहता है। यह सर्वे नंबर मौजूदा नाले वाले सर्वे नंबर 120 से जुड़ा है।
मनियर बस्ती: तालाब से निकली पुरानी नहर राजस्व नक्शे से गायब
राजपुरा की तरह मनियर बस्ती में जलभराव के हालात हैं। यहां स्टेटकालीन तालाब से नहर निकली थी। राजस्व के मौजूदा नक्शे से नहर ही गायब है। यदि नहर गायब नहीं होती तो जलभराव के हालात नहीं बनते।
पुलिया से नीचे नाला, राजस्व नक्शे में गायब
सर्वे नंबर 120 नाले के नीचे निजी सर्वे नंबर 119 है। वहां मकान बना है। फिर पुराना बायपास रोड है। नीचे पुलिया है। पुलिया से ठीक नीचे निजी सर्वे नंबर 125 है। नक्शे में नाला गायब है। जबकि सालों से नाला यहीं से बह रहा है। इसके नीचे क्रम से निजी सर्वे नंबर 135 में नाला बह रहा है। रिकार्ड में दर्ज नहीं है। ठीक नीचे निजी सर्वे नंबर 132 है। यह नक्शे में नाले के आकार का है।
पुलिस लाइन से दूर नाला, फिर भी विभाग इंद्राज
सर्वे नंबर 81 लंबाई में नाले की सूरत का है। राजस्व विभाग ने अपने नक्शे में इसे नाला नहीं दर्शाया है। पुलिस विभाग का नाम इंद्राज कर रखा है। यहां सवाल उठे हैं कि राजस्व के ही लोगों ने नाले को जानबूझकर गायब करने के लिए विभाग के नक्शे व खसरे में छेड़छाड़ की है।
पानी निकासी की समस्या का समाधान कराएंगे
नाले के संबंध में सीएमओ से मेरी बात हुई है। पानी जहां से होकर बहता था, उस नाले को किसने बंद किया है, इसकी जांच कराएंगे। यदि राजस्व नक्शे में गड़बड़ी हुई है तो उसकी जांच कराएंगे। पानी निकासी की समस्या का समाधान कराएंगे।
#mamakadhamakanews: कोर्ट रोड स्थित "शिव मेडिकल सील", "जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा को ही थमा दिया एक्सपायरी प्रोटीन पाउडर", पड़ा छापा, ठोक डाले ताले
कोई टिप्पणी नहींshivpuri शिवपुरी। नगर में आम उपभोक्ताओं की जिंदगी के साथ किस हद तक खिलवाड़ किया जा रहा है इसकी पोल आज तब खुली जब शहर के कोर्ट रोड स्थित शिव मेडिकल स्टोर्स ने जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा को ही "एक्सपायरी प्रोटीन पाउडर" थमा डाला। दरअसल उनके बच्चे के लिए प्रोटीन पाउडर मंगवाया गया था, जब घर पर उपयोग से पहले उसकी वैधानिकता चेक की गई तो वह एक्सपायर हो चुका था। ये देखकर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जान से खिलवाड़ होते देख मौके पर जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम पड़ताल के लिए भेजी। बताया जा रहा है कि टीम को छापामारी के दौरान भी अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिली जिसके बाद शिव मेडिकल को सील कर दिया गया है। हालाकि पूरा मामला जिम्मेदार अधिकारियों से बातचीत के बाद साफ हो सकेगा।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)












































सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com