Responsive Ad Slot

धमाका ग्रेट: साक्षी ने राज्य स्तर रेड रिबन प्रश्न मंच प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

बुधवार, 7 दिसंबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। भोपाल में आयोजित राज्य स्तर रेड रिबन प्रश्न मंच प्रतियोगिता में शासकीय पीजी महाविद्यालय शिवपुरी की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविका साक्षी जैन पुत्री श्री रमेश चंद्र जैन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय सेवा योजना  जिला शिवपुरी के जिला संगठक डॉ एसएस खंडेलवाल ने बताया कि  मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना हर वर्ष प्रदेश स्तर पर रेड रिबन प्रश्न मंच  प्रतियोगिताओं का आयोजन कराता है जिसमें क्लब स्तर ,जिला स्तर ,विश्वविद्यालय स्तर  पर उत्कृष्ट  होने बाद प्रदेश स्तर तक स्वयंसेवक पहुंचते हैं। साक्षी ने इस प्रतियोगिता के लिए सभी चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 6 दिसंबर 2022 को भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में भाग लिया एवं अपने ज्ञान के आधार पर जीवाजी विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।  निश्चित यह बड़े गौरव का विषय है कि    जीवाजी विश्वविद्यालय एवं शिवपुरी जिले के लिए बड़े हर्ष का विषय है कि कि हमारे महाविद्यालय की छात्रा ने  प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर   द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साक्षी कि इस उपलब्धि पर जिला संगठक डॉ एसएस खंडेलवाल ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा पीजी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर महेंद्र कुमार  तथा रा से यों कार्यक्रम अधिकारी डॉ पल्लवी शर्मा एवं डॉ राकेश ने भी उन्हें बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।







कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129