शिवपुरी। बजरंग दल के विभाग संयोजक उपेंद्र यादव ने श्री राम जन्मोत्सव को सफल बनाने पर आभार जताया हैं। उन्होंने नगर के उन सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया जिनकी भागीदारी से श्री राम जन्मोत्सव की शोभा यात्रा ने इतिहास लिखा। नगर की सड़कों पर उत्सव सा माहौल नजर आया। किसी ने शोभा यात्रा में भाग लिया तो किसी ने शोभा यात्रा का पलक पांवड़े बिछाकर स्वागत, सत्कार किया। जिससे बजरंग दल, विहिप की बीते कई दिनों से जारी मेहनत में चार चांद लगे। उपेंद्र यादव ने कहा की श्री राम नवमी भव्य शोभायात्रा को सफल बनाने हेतु सभी संगठन सभी सामाजिक संस्थाएं संपूर्ण शक्ल हिंदू समाज शोभा यात्रा में सम्मिलित सभी बहनों पुलिस प्रशासन, पत्रकार बंधुओं, नगर पालिका एवं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सभी कार्यकर्ताओं का बहुत-बहुत धन्यवाद, आभार। आप सभी के सहयोग से शिवपुरी का नजारा आज अयोध्या जी से कम नहीं था आप सभी पर राम जी की कृपा और आशीर्वाद यूं ही बना रहे यही प्रार्थना है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें