शिवपुरी। शिवपुरी जिला ही नहीं बल्कि संपूर्ण मध्यप्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों पर मध्य प्रदेश सरकार की विफलता को लेकर जिला महिला कांग्रेस के द्वारा एक ज्ञापन राज्यपाल के नाम डिप्टी कलेक्टर अंकुर रवि गुप्ता को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से माननीय राज्यपाल से मध्यप्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का इस्तीफा भी मांगा गया है।
जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुश्री इंदु जैन ने सौंपे ज्ञापन में बताया है कि मध्य प्रदेश में लगातार महिलाओं पर अपराध व उनका शोषण बढ़ रहा है मासूम बालिका असुरक्षा के भाव में जी रही हैं। बढ़ते अपराधों के आंकड़े बताते हुए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन ने बताया है कि शिवपुरी जिले में हीनाबालिग बच्चियों महिलाओं पर दुष्कर्म और शारीरिक शोषण के अपराधों में बढ़ोतरी हुई है जिसमें जनवरी 2020 से लेकर जनवरी 2022 1 माह के भीतर ही दहेज हत्या के 33 प्रकरण विभिन्न स्थानों पर पंजीकृत किए गए हैं इसके अलावा मासूम बालिकाओं के साथ अश्लीलता के 15 अपराध पंजीबद्ध किए गए, 550 बालिकाओं को शीलभंग कर प्रकरण किया गया। इसके साथ ही दहेज प्रताड़ना के 350 अपराध दुष्कर्म के 350 अपराध सुपर जिले के विभिन्न थानों में पंजीबद्ध हुए हैं। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन ने बताया है कि प्रदेश बढ़ते महिला अपराधों को लेकर महिला सुरक्षा का दम्भ भरने वाली प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को अपने पद से ग्रुप से इस्तीफा दे देना चाहिए है। इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने वालों में जिला महिला कांग्रेस के पदाधिकारी राजकुमार मंगल, जुगल किशोर, सुरेंद्र कोली, गोपाल सिंह बघेल, रूप सिंह परिहार, अनिल उत्साही, श्रवण लाल धाकड़,अनिल चौधरी, महिला कांग्रेस से श्रीमती ज्योति धाकड़, श्रीमती राजकुमारी जाटव, राजकुमारी शर्मा, हसीना बेगम, शिवानी राय आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें