Responsive Ad Slot

Latest

latest

प्रयागराज से अस्थि विसर्जन कर घर लोट रहे उज्जैन के महिदपुर परिवार के सदस्य सड़क दुर्घटना में घायल

बुधवार, 10 मई 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। प्रयागराज से अस्थि विसर्जन कर घर लोट रहे उज्जैन के महिदपुर परिवार के सदस्य सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। हादसा शिवपुरी झांसी फोरलेन पर हुआ जब यात्रियों की जीप पत्थर से भरे वाहन से टकरा गई। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। बता दें की सुरवाया थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी-झांसी फोरलेन हाईवे पर शगुन वेयर हाउस के पास बुधवार सुबह करीब 9 बजे हादसा हुआ। पत्थर से भरे एक लोडिंग वाहन में पीछे से टेंपो ट्रैक्स जीप ने टक्कर मार दी। सभी टेंपो ट्रैक्स जीप में सवार प्रयागराज से अस्थी विसर्जन कर वापस अपने घर उज्जैन के महिदपुर लौट रहे थे। इस हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची सुरवाया थाना पुलिस ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार उज्जैन के महिदपुर के रहने वाले शांतिलाल के माता-पिता का देहांत हो गया था। इसके बाद परिवार के लोग 8 मई को अस्थी विसर्जन के लिए महिदपुर से प्रयागराज के लिए टेंपो ट्रैक्स वाहन से गए थे। जहां उन्होंने मंगलवार को अस्थी विसर्जन किया और सभी सदस्य अपने घर महिदपुर के लिए रवाना हो गए थे। बुधवार सुबह करीब 9 बजे जब उनका वाहन सुरवाया फोरलेन हाईवे पर पहुंचा तो शगुन वेयर हाउस पर टकरा गया। इस दुर्घटना में कमलाबाई पत्नी भाभासिंह, बिहारीलाल पुत्र भाभासिंह, शांता बाई पुत्र दूल्हे सिंह, नंदनी रायमा, लीलाबाई, भाभासिंह पुत्र ओमजी, सज्जनबाई, दूल्हे सिंह घायल हो गए।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129