पुलिस भर्ती, ऊंचाई में 3 सेंटीमीटर की छूट, क्लिक
कोई टिप्पणी नहींमंगलवार, 24 नवंबर 2020
9:13 pmजनपद पोहरी की कमान सीईओ शैलेंद्र सिंह ही संभालेंगे
कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। पोहरी जनपद की कमान सीईओ शैलेंद्र सिंह के हाथ में ही रहेगी। यह मंगलवार को जिला पंचायत सीईओ एचपी वर्मा ने स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा से अनबन की बातों के बीच सीईओ शैलेंद्र पहले से चर्चा में रहे हैं। जबकि उपचुनाव के बाद अपने विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप से उन्होंने जब अन्य विभागों के अधिकारियों को अलग किया तो वह एक बार फिर चर्चा में तब आ गए जब किसी ने यह बात फैला दी कि सीईओ ने एसडीएम पोहरी जेपी गुप्ता को भी ग्रुप से हटा दिया है। इस संबंध में सीईओ शैलेंद्र का कहना है कि उन्होंने अन्य विभागों के अधिकारियों को चुनाव में सटीक जानकारी सही समय पर पहुंचाने के लिए ग्रुप में जोड़ा था और जब चुनाव संपन्न हो गए हैं तो अन्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को ग्रुप से अलग किया है। इस बात को बेवजह तूल दिया जा रहा है। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या राज्य मंत्री राठखेड़ा से उनकी अनबन है। तो सीईओ का कहना था कि उनकी कोई अनबन राज्य मंत्री के साथ नहीं है। वे पोहरी के विकास के लिए कंधे से कंधा मिलाकर सभी के साथ काम करेंगे।
देखिये प्रहलाद चरित्र, नरसिंह अवतार की झांकियां
कोई टिप्पणी नहींधौलागढ़ में हो रहा था 14 वर्षीय किशोरी का बाल विवाह
कोई टिप्पणी नहींएक्टर कपिल शर्मा शिवपुरी के एडवोकेट सुरेश के कारण चर्चा में
कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। शहर के एडवोकेट सुरेश धाकड़ ने एक्टर कपिल शर्मा पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि कपिल शर्मा अपने शो के माध्यम से देशवासियों को गलत संदेश दे रहे हैं। जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा है। उन्होंने के एक सीरियल में अदालत लगाई थी जिसमें शराब पीते हुए दिखाया गया। इस शो में कोई चेतावनी नहीं लगाई थी। इस सीरियल को एडवोकेट धाकड़ ने अपने परिवार के साथ देखा था। उनका यह भी कहना है कि ड्रग्स और नशे के विरुद्ध देश भर में अभियान चल रहा है। इनकी साथी कलाकार भारती पर भी ड्रग्स के आरोप लगे हैं। ऐसे में हैं समाज को गलत दिशा देने का प्रयास कर रहे कपिल शर्मा पर कार्रवाई की जाए। ये दो अर्थी संवाद भी इस्तेमाल करते हैं।
कलक्टर मिले अलग अलग व्यवसायियों से कोरोना जागरूकता कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की
कोई टिप्पणी नहींपुलिसकर्मी पर रिपोर्ट के बदले पैसे मांगने का आरोप
कोई टिप्पणी नहींआंखों में मिर्ची झोंक कर व्यापारी से 18 लाख का बैग छीन ले गए बदमाश
कोई टिप्पणी नहीं
- बुलेट सवार 3 युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
शिवपुरी। कोलारस में कुछ देर पहले एक व्यापारी से तीन बुलट सवार बदमाशों ने 18 लाख रुपए से भरा हुआ बैग छीन लिया। व्यापारी बैग लेकर गायत्री मंदिर के पास से गुजर रहा था तभी बदमाशों ने उसका रास्ता रोका, आंखों में मिर्ची झोंक और कट्टा अड़ाकर 18 लाख से भरा ब्लैक छीन कर भाग खड़े हुए। श्रीराम दाल मिल के व्यापारी के साथ लूट होने की जानकारी सामने आ रही है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह पहुंचे कोलारस। नगर की सीमाएं की शील्ड। पुलिस कर रही है बाइकर्स गिरोह की सरगमी से तलाश।कोलारस टीआई संजय मिश्रा ने बताया कि पुलिस की टीम सक्रिय कर दी गई है जल्दी ही बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
माल है, क्या, ओ बेबी माल है, क्या...ड्रग्स नशे की बात करी तो यारी तोड़ देंगे हम
कोई टिप्पणी नहींब्रेकिंग, ग्वालियर भोपाल-इंटरसिटी 26 से तो 28 से ग्वालियर-पुणे एक्सप्रेस दौड़ेंगी
कोई टिप्पणी नहींवाह अश्मित वाह, तबले पर थाप देखकर मजा आ गया
कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। प्रतिभाओं की खान कहा जाने वाला शिवपुरी जिला आए दिन सुर्खियों में रहता है। कभी प्रतियोगी परीक्षाओं में बाजी मारने को लेकर तो कभी सामान्य परीक्षा में अग्रणी आने के चलते यहाँ के युवा छाए रहते हैं। प्रतिभाओं की यहां कोई कमी नहीं है। अभिनेता अन्नू कपूर जैसे कुछ और नामी कलाकार शिवपुरी से मुंबई तक जा पहुंचे हैं। इसी बीच एक छोटी उम्र का कलाकार लोगों की नजर बन गया है। यूट्यूब पर उसकी तबले पर दी गई थाप लोगों को आकर्षित कर रही है। बता दे कि शहर के व्यवसाई और मंगलम ब्लड ग्रुप के संचालक अमित खंडेलवाल के बेटे
अश्मित खंडेलवाल ने यह कारनामा कर दिखाया है। उम्र छोटी लेकिन काम बड़ा करने वाले अश्मित को आप भी अगर तबले पर थाप देते देखेंगे तो हमारी तरह उसकी सराहना करने से नहीं रोक पाएंगे। वह बड़ी तन्मयता के साथ एक मंजे हुए कलाकार की भांति तबले पर थाप देते दिखाई दे रहे हैं। आइए आप भी देखिए किस तरह अश्मित खंडेलवाल तबले पर थाप देकर लोगों के दिलों में जगह बनाने लगे हैं। उन्हें दिल से बधाई जी। कुन फाया कुन रॉकस्टार पर आपसे रूबरू होंगे।
ये है, यूट्यूब की लिंक जहाँ मिलेंगे नन्हे तबला वादक अश्मित खंडेलवाल।
# रोको टोको अभियान का आज से आगाज, संभाग भर में इसी नाम से चलेगा कोरोना को लेकर अभियान
1 टिप्पणीकलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने इसे जन अभियान बनाने के लिए क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में लोगों से चर्चा की थी जिसके बाद व्यापारियों से मिले सुझाव के क्रम में इस अभियान को # रोको टोको अभियान नाम दिया गया है। अब संभाग भर में यह अभियान हेश टैग रोको टोको नाम से शुरू होने जा रहा है। जिसमें लोगों को मास्क अनिवार्य रूप से लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। धीरे-धीरे इस अभियान को नगर के विभिन्न वार्ड, शहर के प्रमुख बाजारों से लेकर व्यापारियों सहित लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से इसको जोड़ा जाएगा। लोग इसके लिए आगे आने लगे हैं। बीते रोज स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में नगर के जानेमाने व्यवसाई और संगठन के प्रमुख तरुण अग्रवाल ने मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की प्रेरणा से कलक्टर के आह्वान पर खुद आगे आते हुए अपनी टीम के नेतृत्व में शहर के प्रमुख बाजार में आम जनता के बीच 5000 मास्क का वितरण कर लोगो को जागरूक किया है। कुल मिलाकर अब जनता भी खुलकर सामने आने लगी है और कलेक्टर अक्षय सिंह इसका नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी को अपने जीवन की रक्षा के लिए खुद पहल करनी होगी और इसके लिए जिला प्रशासन उनके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा हुआ है। लोग जागृत होंगे तो कोरोना से लड़ाई बेहतर ढंग से लड़ी जा सकेगी और लोगों के जीवन को भी बचाया जा सकेगा।
एसपी राजेश चन्देल जिन्होंने कोरोना के आरंभ से लड़ाई फ्रंट फुट पर रहकर लड़ी और अपनी मिलनसार शैली से लोगों के दिल में जगह बनाई वे भी इस अभियान की सफलता को लेकर एक बार फिर जुट गए हैं। उन्होंने लोगों से कोरोना की लड़ाई में मास्क लगाने, सुरक्षित दूरी रखने, आवश्यक होने पर ही बाजार आने की अपील की।