Responsive Ad Slot

खबर का असर: मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को एफआईआर की धमकी देने वाले "एडीएम मुरैना' को हटाया

कोई टिप्पणी नहीं

बुधवार, 10 मार्च 2021

मुरैना। विगत दिनों कट्टोली ग्राम के ग्रामीणों की खाद्यान्न की समस्या को लेकर ग्रामीणों के साथ आये एक सरपंच को एफआईआर कराने की धमकी देने वाले एडीएम उमेश शुक्ला को  मुख्यमंत्री द्वारा हटा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि 'मामा का धमाका डॉट कॉम' ने उक्त खबर को प्रमुखता के साथ सबसे पहले प्रकाशित किया था। जिसका शीर्षक था 'राशन न मिलने की सरपंच के साथ गुहार लगाने आये सरपंच को केस दर्ज कराने की एडीएम ने दे डाली धमकी', 'बोले क्या होती है जनता'।राशन न मिलने की सरपंच के साथ गुहार लगाने आये सरपंच को केस दर्ज कराने की एडीएम ने दे डाली धमकी, बोले क्या होती है जनता उक्त खबर का वीडिया भी 2 मार्च को वायरल हुआ था जिसमें एडीएम उमेश शुक्ला सरपंच को धमकाते हुए साफ देखे जा सकते हैं। इसके ठीक दूसरे दिन उक्त खबर खबर का खण्डन करते हुए एडीएम द्वारा  एक प्रेसनोट जारी किया गया था जिसमें लिखा था कि सरपंच द्वारा पहले कलेक्ट्रेट के गेट पर तैनात गार्ड को धमकाया गया इसके बाद मुख्यमंत्री व प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाये गये। लेकिन एडीएम का बयान उस समय खारिज हो गया जब उसी घटनाक्रम के दो वीडियो और सामने आये जिनमें साफ तौर पर एडीएम द्वारा जारी किए गए प्रेसनोट को झूठा साबित कर दिया। जिसका भी समाचार मामा का धमाका डॉट कॉम पर 'बेक फुट पर आये एडीएम शुक्ला, अब अपने ही बयान से फिर उलझे' शीर्षक से 4 मार्च को प्रकाशित किया गया था।
उक्त मामला भोपाल स्तर पर पहुंचने के बाद आज मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एडीएम को हटाने के निर्देश दे दिये।

शिक्षकों के क्रमोन्नत वेतनमान आदेश जारी

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। शिक्षा विभाग ने क्रमोन्नत आदेश जारी कर दिए। डीईओ दीपक पांडेय ने बताया की शिक्षक संवर्ग में 24 से 30 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकों को क्रमोन्नत आदेश जारी किए गए हैं।

ब्रेकिंग: सिधेस्वर मेले का कल महा शिवरात्रि को भूमि पूजन

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। प्राचीन सिधेस्वर मेला लगाने की तैयारी है। नपा महा शिवरात्रि के दिन पूजन के साथ मेला आयोजित करेगी।

सबसे पहले: कोर्ट रोड पर नशे में धुत बलेरो सवारों ने स्कूटी में मारी टक्कर

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। नगर के एकाकी चल रहे कोर्ट रोड पर विपरीत दिशा से इंटर हुई एक बुलेरो ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार जीप सवार नशे में टुन्न थे। लोगों ने यातायात पुलिस को सूचना दी पर कोई आता उसके पहले ही नशे में चालक कार चौराहे की तरफ ले गया। देेेखिये वीडियो। 


सिंधिया के भाजपा में जाते ही बडे महाराज को भूले कांग्रेसी

कोई टिप्पणी नहीं
मुरैना में कांग्रेसियों ने नहीं मनाई माधवराव सिंधिया की जयंती
मुरैना। (अजय दंडोतिया की रिपोर्ट) अभी हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में आये ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता बडे महाराज श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी की 76वीं जयंती थी। जो ग्वालियर से लेकर शिवपुरी व गुना में मनाई गई लेकिन इस बार मुरैना में कांग्रेसियों द्वारा कैलाशवासी महाराज की जयंती नहीं मनाई गई। राजनीतिज्ञों की मानें तो इसका एक बडा कारण सिंधिया का भाजपा में शामिल होना बताया जा रहा है। जबकि इससे पहले मुरैना शहर ही नहीं बल्कि पूरे जिले भर में बडे महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई जाती थी। इस दिन कांग्रेसियों द्वारा अस्पतालों में व गरीब बस्तियों में जाकर मिष्ठान सहित वस्त्रों का वितरण करते थे। राजनीति विशेषज्ञ द्वारा बताया गया है कि आज भी मुरैना में कई ऐसे नेता हैं जिन्हें बडे महाराज द्वारा ही राजनीित में लाया गया और उन्हीं की वजह से आज वह पार्टी में उच्च पदों पर हैं। इसके अलावा मुरैना में पार्टी के लिये बडे महाराज द्वारा भी कई कार्य किये गये जिसका फायदा कांग्रेस पार्टी को आज तक मिलता आ रहा है। लेकिन इसे दुर्भाग्य ही कहेंगे कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में जाते ही पूरे मुरैना जिले के कांग्रेसी बडे महाराज को भूल गए और उनकी जयंती किसी भी जगह नहीं मनाई गई। इसके अलावा बडे महाराज के कट््टर समर्थक कहे जाने वाले नेताजी भी बडे महाराज की जयंती से कोसों दूर रहे व उनकी जयंती नहीं मनाई गई। इससे साफ सिद्ध होता है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में जाने का कितना रोष कांग्रेसियों में है यह आज के दिन साफ हो गया जबकि न तो छोटे नेता और ना ही बडे नेता द्वारा उनकी जयंती मनाई गई।

वर्षों से विभागों में जमे अधिकारी, कर्मचारियों का नहीं हो रहा स्थानांतरण

कोई टिप्पणी नहीं
मुरैना। (अजय दंडोतिया की रिपोर्ट)
शासन द्वारा विभागों में स्थानांतरण की नीति बनाई गई थी लेकिन तहत लगभग 3 से 5 साल में अधिकारी व कर्मचारियों का स्थानांतरण होना तय था। वर्तमान में जिला मुरैना में स्थानांतरण के नाम पर अधिकारी कर्मचारी मौज उडा रहे हैं उच्च अधिकारियों को छोडकर देखा जाये तो ज्यादातर अधिकारी कर्मचारी मुरैना में वर्षों से जमे हुए हैं कई अधिकारी कर्मचारियों के तो रिटायरमेंट तक आ चुके हैं लेकिन उनका स्थानांतरण मुरैना से नहीं हुआ। सूत्र बताते हैं कि मुरैना जिले में ज्यादातर अधिकारी कर्मचारी पहले अपना स्थानांतरण कराने से मना कर देते हैं लेकिन एक बार जो मुरैना में अपनी पदस्थापना ले लेते हैं तो यहां से अन्य जगह स्थानांतरण कराने की सोचते तक नहीं हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि काली कमाई में सबसे ज्याद मुरैना जिला अव्वल है। यहां कथित तौर पर अधिकारी कर्मचारियों का मन इसलिये लग जाता है क्योंकि टेबल के नीचे से आने वाले लक्ष्मी कुछ ज्यादा ही मेहरवान हो जाती है जिस वजह से जो एक बार मुरैना में टिक गया वह जाने का नाम तक नहीं लेता। कुछ ऐसे ही हालात शिक्षा विभाग, जिला पंचायत, जनपद पंचायत और महिला बाल विकास विभाग के बने हुए हैं जहां कई कर्मचारी व अधिकारी अपना सिक्का जमाये बैठे हैं यहां इतना जरूर है कि उच्च अधिकारियों का समय-समय पर स्थानांतरण होता रहता है लेकिन असली चांदी तो यहां इन विभागों में वर्षों से जमे कर्मचारी काट रहे हैं। अपने आला अफसरों को मोटी कमाई का पाठ पढाने वाले उक्त विभागों के कर्मचारी अपनी इस कला से सभी का मन मोह लेते हैं। अधिकारी भी अपनी जेब गर्म होती देख इन्हीं कर्मचारियों के रंग में रंग जाते हैं फिर क्या है। इस मोटी कमाई में जिन लोगों का नुकसान होता है वह होती है आम जनता। जी हां! वर्षों से जमे इन कर्मचारियों की वजह से आम जनता अपना कार्य कराने के लिये अच्छा खासा चढावा चढाती है। यहां चढावा जनता अपनी स्वेच्छा से नहीं बल्कि मजबूरीवश चढाती है। इसका मुख्य कारण यह है कि अगर इन विभागों में अपना कार्य कराने के लिये चढावा नहीं चढाया गया तो लोगों की चप्पलें घिस जायेंगे मगर उनके कार्य कभी नहीं हो सकेंगे। उदाहरण के लिये अपने किसी एक विभाग में अपना कार्य करवाने के लिये जायें तो आपको शासन के कई नियम व कानूनों का हवाला देकर उक्त कार्य को इतना जटिल बना दिया जायेगा कि वह कार्य कराना संभव ही न हो। लेकिन जैसे ही जेब गर्म करने की बात आये तो सारे नियम व कानून एक तरफ और चढावे की राशि एक तरफ। सभी कार्य एक ही दिन में आसानी से मलाई मार रहे उक्त कर्मचारियों द्वारा करवा दिया जाता है। बहरहाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ध्यान अभी वर्षों से जमे अधिकारी कर्मचारियों पर नहीं है लेकिन भोपाल से जुडे सूत्रों के मुताबिक जल्द ही मलाई मार रहे इन अधिकारी कर्मचारियों के स्थानांतरण की कार्यवाही जल्द ही की जावेगी।

नरेगा श्रमिक की मौत पर श्रमिकों ने दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

कोई टिप्पणी नहीं
जोधपुर। ग्राम पंचायत पल्ली प्रथम निवासी नरेगा श्रमिक कुनणाराम चौधरी की गत दिनों कृषि कार्य करते हुए हादसे में मौत हो गई।इस दौरान बुधवार को साथी नरेगा श्रमिकों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की! इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी मुकेश कुमार मीणा,पल्ली प्रथम सरपंच हरकू कड़वासरा,मेट मागीलाल दर्जाणी, बगताराम प्रजापत, दुर्गाराम, परसाराम सारण, दमाराम, कालूराम, शिवलाल सैन, मुकेश सैन सहित दर्जनों नरेगा श्रमिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

बिगमी विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

कोई टिप्पणी नहीं
पल्ली, जोधपुर। (अशोक कड़वासरा की रिपोर्ट) राज्य सरकार के आदेश की पालना में आज जाटीपुरा ग्राम पंचायत के बिगमी ग्राम के राउप्रावि बिग्मी में भव्य वार्षिकोत्सव कार्यक्रम, कक्षा अष्टम के विद्यार्थियों के आशीर्वाद समारोह, पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन, भामाशाह सम्मान एवं पुरुस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में नेवरा रोड़ सरपँच वीरांगना आसी देवी, ओसियां के पूर्व सरपंच देवीलाल चौधरी के मुख्य आतिथ्य एवं ओसियां मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरिराम खिंचड़ के अध्यक्षता में हुआ! कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में नेवरा रोड़ प्रधानाचार्य कानाराम चौधरी, सन्दर्भ शिक्षा व्यक्ति भीयाराम जाखड़ रहे। सरपँच आसी देवी ने विद्यालय में बालिका शिक्षा एवं नामांकन बढ़ाने पर विचार व्यक्त करते कहा बालिका अगर शिक्षित बनेगी तो वो दो घर मे रोशनी करेगी। बालिकाओं को उनके शिक्षा के अधिकार से वंचित न करे। ओसियां पूर्व सरपंच एवं जाटीपूरा सरपँच प्रतिनिधि देवीलाल चौधरी ने विद्यालय व्यवस्था देखकर खुशी जाहिर करते कहा आज निजी विद्यालय से अगर प्रतिस्पर्धा करनी है तो हमे इसी तरह के व्यवस्था,शिक्षा के प्रति रुचि रखनी होगी तथा ग्रामीणों अभिभावकों को विद्यालय से अपनेपन का भाव बढ़ा कर रिश्तें जोडने की बात कही! उन्होंनें कहा की जब तक सरकारी विद्यालय को अपना विद्यालय नही समझेंगे न विद्यालय का विकास होगा न ही क्षेत्र का इसीलिये सभी ग्रामीणों को भामाशाह बन विद्यालय के विकास सहयोग करे। आर.पी भीयाराम जाखड़ ने सरकारी योजनाओं की जानकारी देते मिड डे मील, कॉम्बो पैकेट, ट्रांसफर वाउचर योजना की जानकारी देकर नामांकन बढ़ाने की बात कही ।प्रधानाचार्य कानाराम चौधरी ने विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा की इस समारोह से विद्यालय को ग्रामीणों से जुड़ाव बढ़ाने का अवसर मिलता है! चौधरी ने भामाशाह का आभार व्यक्त करते नामांकन बढ़ाने का आह्वान किया। ओसियां ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरिराम चौधरी ने शैक्षिक कार्यक्रम, योजनाओं का क्रियान्वयन पर जागरूकता की आवश्यकता बताया साथ ही विद्यालय योजनाओं से पारदर्शिता  से लागू करने में ग्रामीणों के सहयोग जरूरी बताया। कार्यक्रम में भोमसिंह राजपुरोहित द्वारा विद्यालय परिसर सरस्वती मन्दिर निर्माण, गोरधन सिंह भाटी, नवलसिंह भाटी द्वारा शीतल जल गृह निर्माण करवाने पर सम्मानित किया गया। विद्यालय में प्रार्थना सभा पर टीन शेड( छायादार स्थल) बनाने पर ग्रामीणों के अतिउत्साह से लगभग एक लाख रुपये की घोषणा की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधन समिति अध्यक्ष कानसिंह राजपुरोहित,प्रताप साईं, कार्मिक कृष्ण गोपाल शुक्ला, महेश चंद शर्मा, कनका चौधरी,मेनका  चौधरी, निधि वैष्णव, ओमप्रकाश सुथार, सुगनाराम गहलोत, प्रेमसिंह ,नेमसिंह, महिपाल सिंह, मानसिंह खींची, शैतानसिंह,इंद्रा शर्मा, सूर्यरेखा पारीक,बीरो, रेणुका, निरमा, रामप्यारी, चम्पालाल ,पृथाराम, विजय सिंह ,वार्ड पंच राजूराम बेनीवाल सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे! कार्यक्रम का मंच संचालन प्रेम प्रजापत ने किया।

हाई स्कूल व हायर सेकंडरी के स्कूल अब सुबह 9 से 5 बजे तक

कोई टिप्पणी नहीं
भोपाल। लोक शिक्षण संचालनालय ने आज आदेश जारी किया। जिसमें हाई स्कूल एवम हायर सेकंडरी स्कूल का समय तत्काल प्रभाव से सुबह 9 से 5 कर दिया है। पढ़ाई प्रभावित होने का हवाला दिया है। 

ऐसा ड्राइवर लेकर आये ग्वालियर के व्यापारी रुपयों का बैग लेकर भाग गया!

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। नगर में आज एक कार का ड्राइवर व्यापारी का रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गया। ग्वालियर के कोई भार्गव एंड संस् के व्यवसायी उगाही करने शिवपुरी आये थे। जब वे आशीष हार्डवेयर राजेश्वरी इलाके में किसी व्यवसाई के पास गए थे तभी उन्ही के कार का ड्राइवर कार तो छोड़ गया पर रुपयों से भरा बैग लेकर चंपत हो गया। बेग में किंतने रुपये थे ये तो पता नहीं लेकिन नगर के खबरची कोई 11 तो कोई 14 लाख बता रहे हैं। जरा ध्यान रखिये जब आप कहीं बाहर जाए तो ड्राइवर देखकर ही साथ लेकर निकलिये। खबर लिखे जाने तक व्यवसाई ड्राइवर की तलाश में जुट गया था।

जय माई मानव सेवा समिति शिवपुरी के सदस्यों को किया सम्मानित

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। 10 मार्च को जिला चिकित्सालय शिवपुरी के रक्तकोष इकाई शिवपुरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जय माई मानव सेवा समिति शिवपुरी के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अबसर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शिवपुरी द्वारा समिति की प्रशंसा करते हुए पीड़ित मानवता  की सेवा में सलग्न  रहे  सेवा ही आपका सच्चा पुरस्कार है इस कार्यक्रम आयोजन  में डॉ.आशीष व्यास जी डॉ. दीप्ती बंसल जी डॉ. पवन राठौर जी उपस्थित रहे।

हैप्पीडेज हायर सेकेण्डरी स्कूल के एनसीसी कैडेट्स को हथियारों का दिया प्रशिक्षण

कोई टिप्पणी नहीं
फ़ौजी कवायद में हथियार प्रशिक्षण सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थान रखता है, इसलिए कैडेट्स को हथियार की समझ होना बहुत ज़रूरी
शिवपुरी। 35 एमपी बटालियन एनसीसी शिवपुरी के कमान अधिकारी कर्नल धीरेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार ट्रुप नंबर 97 (बी) हैप्पीडेज हायर सेकेण्डरी स्कूल के द्वितीय वर्ष के एनसीसी कैडेट्स को हथियारों का प्रशिक्षण दिया गया। कंपनी हवलदार मेजर सुखविंदर सिंह व जगपाल सिंह द्वारा प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को  0.22 मार्क IV बीए,  0.22 डीलक्स बीए, 7.62 एमएम एसएलआर और इन्सास रायफल हथियार की पहचान, मारक क्षमता, उसके उपयोग, मजबूत पकड़ व फील्ड पोजीशन, हथियार के विभिन्न हिस्सों को खोलने व जोड़ने की सिखलाई सैद्धांतिक व प्रायोगिक तौर पर देते हुए बताया गया कि युद्ध क्षेत्र में हथियार ही फ़ौजी का सच्चा साथी होता है उसकी बेहतर जानकारी व प्रयोग से ही शत्रु के हमले का मुकम्मल जवाब दिया जा सकता है।  इस अवसर पर केयर टेकर नितिन कुमार शर्मा उपस्थित रहे।
"एनसीसी द्वितीय रक्षा पंक्ति के तौर पर काम करती है। पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में एनसीसी कैडेट्स का योगदान किसी से छुपा नहीं है। भविष्य में ऐसी स्थिति का सामना करने हेतु कैडेट्स को बुनियादी प्रशिक्षण दिया जाता है।" नितिन कुमार शर्मा केयर टेकर, ट्रुप नंबर 97 (बी)।

श्री महेश चोकसे स्मृति बैडमिंटन लीग की शुरुआत

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। नगर में आज से श्री महेश चोकसे स्मृति बैडमिंटन लीग की शुरुआत हुई। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव निखिल चौकसे ने बताया कि बैडमिंटन लीग की शुरूआत बच्चों के मार्च माह में उत्साह को देखते हुए यह बैडमिंटन लीग की शुरुआत की गई जिसमें बच्चों का उत्साह देखने लायक है। यह लीग मैं उन खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है जो शिविर में भाग लेकर बैडमिंटन की बारीकियां सीख रहे हैं  मैच प्रेशर को कैसे रिलीज किया जाता है यह भी सीख रहे हैं। आने वाले समय में जिला संभाग एवं राज्य स्तरीयप्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा है।
 आज इस प्रतियोगिता में जो मैच हुए  ऊन सभी मैच का स्कोर 
अधिराज ने वैभव को 11-7 से 
वेदांत  ने प्रभाव  को 11-6  से
 रिधान ने  अरमान को 11 -2  से
रिधान  ने आरुष को 11-2 से
अक्ष ने मोहित से 10-12 
युवराज ने अक्ष को 11- 2
सीनियर वर्ग मे दीपक ने स्तभ्य को 21-17 से जीत दर्ज कर 1 राउंड की लीग सभी खिलाडियो ने अपने नाम  की। निखिल ने सभी खिलाडियों  को आने वले लीग के लिये शुभकामनये  दी

विवाह सम्मेलन के आयोजन को लेकर कमलेश्वर मंदिर पर बैठक 11 को

कोई टिप्पणी नहीं
भौंती। चौरासी क्षेत्र गहोई समाज वर्ष की हर अक्षय तृतीया पर कमलेश्वर मंदिर समिति के दिशा निर्देशन में कमलेश्वर मंदिर करेराखेड़ा पर गहोई समाज का सामुहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करता आ रहा है। गहोई समाज कमलेश्वर महादेव की असीम कृपा से लगातार 11 सामूहिक विवाह सम्मेलन भव्यता से सम्पन्न करा चुका है । कोरोना काल के चलते वर्ष 2020 की अक्षय तृतीया पर विवाह सम्मेलन नही हो सका । इस वर्ष 14 मई अक्षय तृतीया पर 12 वा सामुहिक विवाह सम्मेलन करने के उपलक्ष्य में 11 मार्च गुरुवार महाशिवरात्रि को दोपहर 12 बजे कमलेश्वर मंदिर समिति,चौरासी क्षेत्रीय सभा कार्यकारिणी सहित सामाजिक बंधुओ की बैठक आयोजित की जा रही है । बैठक के साथ महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य कमलेश्वर महादेव का अभेषक भी होगा । बैठक में सम्मेलन के आयोजन को लेकर विचार विमर्श होंगे औऱ आम सहमति बनने के उपरांत सम्मेलन को भव्यता से आयोजित करने की तैयारियों की रूपरेखा सहित आयोजन की जिम्मेदारी सौपी जाएगी । कमलेश्वर मंदिर समिति के एमएल गेड़ा व चौरासी क्षेत्रीय सभा अध्यक्ष शिवशंकर सेठ ने बैठक में अधिक से अधिक सामाजिक बंधुओ के शामिल होने की अपील की है।

पकड़ा गया ईनामी बदमाश रामप्रीत गुर्जर

कोई टिप्पणी नहीं
अम्बाह थाना प्रभारी की सक्रियता से पकड़ा गया ईनामी बदमाश रामप्रीत गुर्जर
कई संगीन अपराधों में नामजद था बदमाश
मुरैना। अम्बाह पुलिस को आज सुबह एक बडी सफलता हासिल हुई। पुलिस द्वारा चैकिंग के तहत कई वारदातों में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उक्त अपराधी को गिरफ्तार करने के अम्बाह थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह व उनकी पूरी टीम की अहम भूमिका रही। वहीं बताया जा रहा है कि उक्त बदमाश कल मुरैना में हुई लूट की कोशिश करने वालों में भी शामिल था। 
अम्बाह थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि हमारे द्वारा सूचना पर सुबह लगभग 5 बजे चैकिंग प्वांइट ग्राम बरेह में लगाया गया था। सुबह लगभग 5:30 बजे मोटरसाईकल से दो बदमाश आते दिखाई दिये। जैसे ही उन्होंने चैकिंग प्वाइंट पर पुलिस वाहन खडा देखा तो उनके द्वारा फायर कर दिया गया। जिसकी जबावी कार्यवाही में हमारी टीम द्वारा भी फायर किया गया। इसके कुछ देर बाद जबावी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई जिससे वह वहीं पर गिर गया व उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खडा हुआ जिसके पीछे योगेन्द्र सिंह द्वारा अपनी एक टीम भी सर्चिंग के लिये भेजी गई। जब उक्त बदमाश को पास से जाकर देखा तो वह रामप्रीत गुर्जर निकला जो कई संगीन अपराधों में मुरैना ही नहीं बल्कि राजस्थान में भी नामजद है। उक्त बदमाश को तुरंत उपचार हेतु चिकित्सालय लाया गया जहां उपचार के बाद पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि उक्त बदमाश कल शहर में हुई कैश वैन लूट की कोशिश में भी शामिल था व उक्त घटना में प्रयुक्त की गई मोटरसाईकल व हथियार भी अम्बाह पुलिस ने मौके से बरामद किये है। थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह व उनकी टीम को मिली इस सफलता के लिये सभी लोगों ने बधाई दी है व उनकी सक्रिया की तारीफ भी की जिसके चलते उन्हें यह सफलता हाथ लगी। 
जिले से बाहर जाने की फिराक में थे बदमाश
सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि आम पुलिस मुठभेड में ईनामी बदमाश रामप्रती गुर्जर को पकडा गया है वह जिले से बाहर जाने की फिराक में था। पिछले लूट की वारदात की तरह इस लूट के प्रयास की वारदात में लिप्त उक्त बदमाश उसी तर्ज पर शहर की सीमा से बाहर जाने की पूरी तरह से तैयारी कर रहा था अगर अम्बाह थाना प्रभारी के तगडे सूचनातंत्र ने समय पर सूचना न दी होती तो उक्त बदमाश जिले की सीमा अब तक पार कर चुका होता और पुलिस गिरफ्त से काफी दूर पहुंचा चुका होता लेकिन अम्बाह पुलिस की सक्रियता के चलते उक्त बदमाश को मुठभेड के दौरान धर दबोचा।

कैलाशवासी माधवराव सिंधिया की जयंती पर कराया भोजन

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। कैलाशवासी महाराज श्रीमंत माधवराव सिंधिया की जन्म जयंति पर कपिल भार्गव कल्याण कुटीर मित्र मण्डल शिवपुरी द्वारा हनुमान  मंदिर माधव चौक चौराहे पर सुबह 9 बजे भोजन प्रसादी का वितरण एवं दीनदयाल रसोई में 11 बजे सभी प्रभुजीेयों की भोजन व्यवस्था की गई 
कैलाशवासी महाराज श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी को सभी जनों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। जिसमें हरवीर सिंह रघुवंशी, हरिओम राठौर, क्षेत्रपाल गुर्जर, रामकुमार भार्गव, पंकज भार्गव एडवोकेट, प्रेम नारायण लोधी, मुकेश जैन, मुन्ना लाल कुशवाहा, अशोक ठाकुर, केशव सिंह तोमर, प्रदीप त्रिवेदी, सोनू शर्मा , दया शंकर पांडे, अशोक ठाकुर, रविंद्र शिवहरे, नीलू शुक्ला, अनिल सडैया, रमन अग्रवाल, तरूण अग्रवाल, संदीप वशिष्ठ आदि ने अपनी उपस्थिति दी।

भारत की पहली महिला शिक्षिका और समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि मनी

कोई टिप्पणी नहीं
क्रान्ति ज्योति सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन हेतु जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
सावित्रीबाई फुले लड़कियों को शिक्षा दिलाने के लिए समाज  की परवाह न किए बगैर अपने संघर्ष में लगी रहीं और सफलता को हासिल किया:- रवि गोयल , शक्तिशाली महिला संगठन शिवपुरी 
शिवपुरी। भारत की पहली महिला शिक्षिका और समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की आज 124 वीं पुण्यतिथि है। सावित्रीबाई फुले ने समाज में महिलाओं के अधिकार के अलावा कन्या शिशु हत्याओं को रोकने के अभियान चलाया और उन्होंने नवजात कन्या शिशु के लिए आश्रम तक खोला था।
भारत की पहली महिला शिक्षिका और समाज सुधारक  सावित्रीबाई फुले ने समाज महिलाओं के अधिकार के अलावा कन्या शिशु हत्याओं को रोकने के अभियान चलाया और उन्होंने
नवजात कन्या शिशु के लिए आश्रम तक खोला था। इतना ही नहीं उन्होंने शिक्षा ग्रहण करके ना सिर्फ समाज की कुरीतियों को हरायाए बल्कि देश की लड़कियों के लिए शिक्षा के दरवाजे खोलना का  कार्य किया था। सावित्रीबाई फुले लड़कियों को शिक्षा दिलाने के लिए समाज की परवाह न किए बगैर अपने संघर्ष में लगी रहीं और सफलता को हासिल किया। सावित्रीबाई फुले ने आज तकरीबन 150 वर्ष पहले महिलाओं को भी पुरुषों की तरह ही सामान अधिकार दिलाने की बात की थी। देश के कई जगाहों पर सावित्रीबाई फुले की 124 वी पुण्यतिथि  पर शक्तिशाली महिला संगठन के द्वारा  बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन हेतु जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन लक्ष्मी बाई शासकीय कन्या उ0मा0 विधालय कोर्ट रोड़ शिवपुरी में किया। कार्यक्रम संयोजक रवि गोयल ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि  देश की पहली महिला शिक्षिका और समाजिक कार्यकर्ता सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 महाराष्ट्र के सतारा जिले के नायगांव गांव में हुआ था। सावित्रीबाई फुले के पिता का नाम खन्दोजी नेवसे और माता का नाम लक्ष्मी था।  सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका समाज सुधारिका एवं मराठी कवयित्री थीं। उन्होंने शिक्षा ग्रहण करके ना सिर्फ समाज की कुरीतियों को हराया, बल्कि देश की लड़कियों के लिए शिक्षा के दरवाजे खोलना भी कार्य किया था। सावित्रीबाई फुले के पति ज्योतिराव गोविंदराव फुले समाजित कार्यकर्ता थे।  इन्होंने अपने पति ज्योतिराव गोविंदराव फुले के साथ मिलकर 19वीं सदी में लड़कियों , स्त्रियों के अधिकारों, शिक्षा, छुआछूत, सतीप्रथा,बाल.विवाह तथा विधवा.विवाह जैसी कुरीतियां और समाज में फैले अंधविश्वास के खिलाफ संघर्ष किया था। आज विधालय में आयोजित प्रोग्राम  में सर्वप्रथम विधालय के प्राचार्य डी0एन0टेड़िया ने सर्वप्रथम अपने विधालय की छात्राओं से सावित्री बाई के विषय में प्रश्न किया तो एक भी छात्रा उनके विषय में नही बोल पायी फिर उन्होने कहा कि आप आज शिक्षा ग्रहण कर रही हो उसका श्रेय सावित्री बाई फुले को जाता है जिन्होने सवसे पहले देश में बालिका शिक्षा की अलख जगाई एवं बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिया आज हर क्षेत्र में बालिकाए देश का नाम रोशन कर रही है आप सभी छात्राए भी अपना लक्ष्य बनाओं एवं पूरी मेहनत एवं लगन से लक्ष्य प्राप्ति तक बहुत मेहनत करों जब तक कि आपको सफलता नही मिल जाती । आज बुहत खुशी की बात है कि शक्त्तिशाली महिला संगठन ने सावित्री फुले की पुण्यतिथि पर छात्राओं को जागरुक किया एवं सेनेटरी नेप्किन का निशुल्क वितरण किया। कार्यक्रम में रवि गोयल ने अपने उदबोधन में कहा कि क्रान्ति ज्योति सावित्रीबाई फुले ने हमारे देश भारत के पहले कन्या विद्यालय में पहली महिला शिक्षिका थीं। सावित्रीबाई फुले ने साल 1852 में अछूत बालिकाओं के लिए एक विद्यालय की भी स्थापना की थी।
जिस समय सावित्रीबाई फुले का विवाह हुआ उस समय उनकी कोई स्कूली शिक्षा नहीं हुई थी। लेकिन शादी के बाद समय मिलने पर उनके पति ज्योतिबा फुले उन्हें पढ़ाया करते थे।  जब सावित्रीबाई फुले के पिता को यह मालूम हुआ कि सावित्रीबाई के पति उसे पढ़ाते हैं तो उन्होंने रूढ़िवादीता और समाज के डर से ज्योतिबा फुले को घर से निकाल दिया। इसके बाबजूद उनके पति ने उन्हें पढ़ाना जारी रखा। इसके बाद ज्योतिबा फुले ने सावित्रीबाई फुले का एडमिशन एक प्रशिक्षण विद्यालय में कराया। लेकिन समाज के विराध का सामने करते हुए उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा ग्रहण करने के बाद अन्य महिलाओं शिक्षित करने करने के लिए प्रयास में जुट गई। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा के लिए अपने पति के साथ मिलकर साल 1848 में पुणे में बालिका विद्यालय की स्थापना की थी। इस विद्यालय में उस समय केवल नौ लड़कियों ने एडमिशन लिया था और सावित्रीबाई फुले इस स्कूल की प्रधानाध्यापिका बनीं थी। सावित्रीबाई फुले का 10 मार्च 1897 को प्लेग के कारण निधन हो गया था। सावित्रीबाई फुले प्लेग महामारी में प्लेग के मरीजो की सेवा करती थीं इसी दौरान छूत से प्रभावित बच्चे की सेवा करने के कारण इनको भी छूत लग गया था। जिस कारण उनका निधन हो गया ऐसी आदर्श समाज सेविका , पहली महिला शिक्षक एवं मानवता की सेवा में अपना जीवन न्यौछावर करने वाली  क्रान्तिज्योति सावित्री बाई फुले की हम पुण्यतिथि पर उनको याद किया नमन किया एवं जो बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन का बीज बोया वह वृक्ष बन चुका है हम सबको मिलकर जहा जैसे भी हो बालिका शिक्षा के लिए आगे आना चाहिए एवं समाज को जागरुक करना चाहिए। कार्यक्रम में छात्राओं में पायल राठौर, ललिता कुश्वाह, आफरीन खान, रोशनी राठौर ने विषय से संबधित प्रश्न किये जिनका कि उत्तर विधालय के प्राचार्य के द्वारा दिया गया।  कार्यक्रम में विधालय के प्राचार्य डी.एन.टेड़िया , शक्तिशाली महिला संगठन के  संयोजक रवि गोयल, पूजा  कोर्डिनेटर, विधालय के शिक्षक,न्यूट्रीशन चैम्पियन्स रिमझिम नामदेव, राधा शर्मा, प्रिया राठौर, रितु शर्मा, वर्षा कुश्वाह एवं एक सैकड़ा छात्राओं ने कार्यक्रम में भागीदारी की ।

सिंधिया फैन्स क्लब के सदस्य पहुंचे छतरी किया माल्यापर्ण

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। कैलाशवासी महाराजा श्रीमंत माधवराव सिंधिया की जयंती पर आज सिंधिया फैंस क्लब के प्रिंस तोमर जिला अध्यक्ष, कृष्णा कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष, राज पाल सिंह चौहान जिला महा मंत्री, शहर अध्यक्ष बॉबी धाकड़, विजयदीप शुक्ला आदि सिंधिया समर्थक छतरी पहुंचे जहां प्रतिमा पर माल्यापन किया। 

ब्रेकिंग: करौंदी में 25 केसों के मोस्ट वांटेड के भवन को गिराने हितेची के साथ पहुंची पुलिस

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। नगर की करौंदी कॉलोनी में बलवीर रावत शातिर अपराधी के मकान को तोड़ने के लिए पुलिस और प्रशासन अमला पहुंचा। 25 केसों के मोस्ट वांटेड बलबीर ने सरकारी भूमि पर भवन ताना हुआ है। कई दिनों से फरार चल रहा है बलवीर विभिन्न मामले दर्ज हैं उसके खिलाफ। फिजिकल थाना प्रभारी अंकित उपाध्यय मौके पर मौजूद। की पुष्टि। 
© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129